लाइफ स्टाइल

लड़की को करना है इंप्रेस तो भूल कर भी न करें ये चार काम

सुजीत गुप्ता
2 Jan 2022 12:52 PM GMT
लड़की को करना है इंप्रेस तो भूल कर भी न करें ये चार काम
x

किसी भी रिश्ते में बंधने के लिए जरूरी होता है, एक दूसरे को अच्छे से जानना। अक्सर ऐसा होता है कि लोग रिलेशनशिप में तो आ जाते हैं और शुरुआती दिनों में खुश भी होते हैं। प्यार बढ़ना शुरू होने लगता है लेकिन धीरे धीरे आप अपने पार्टनर के बारे में ऐसी बातें या उनकी ऐसी आदतों के बारे में जानते हैं जो आपको बिल्कुल पसंद नहीं होती। लड़को के साथ खासकर ऐसा होता है कि उनके प्रपोजल को लड़की उनकी कुछ आदतों की वजह से रिजेक्ट कर देतीं हैं या फिर अगर रिलेशनशिप में होती हैं तो ब्रेकअप कर लेती हैं। तो चलिए जानते हैं कि लड़कियों को लड़कों की कौन सी आदत पसंद नहीं है और लड़के को किसी लड़की को इंप्रेस करने के लिए किन आदतों को छोड़ना चाहिए?

- कई लड़कों की आदत होती है कि वह काफी झगडालु होते हैं। उनकी नाक पर गुस्सा रहता है। छोटी-छोटी बात पर गुस्सा हो जाना, चिल्लाकर बात करना, मारपीट करना उनकी आदत होती है। काॅलेज -कार्यालय हर जगह उनके गुस्से की वजह से उनकी इमेज खराब होती है। वहीं जिस लड़की को आप पसंद करते हैं उसके सामने भी आपकी छवि खराब हो सकती हैं। इसलिए झगड़ा और मारपीट करने की आदत को बदल लें।

- अक्सर लड़के धूम्रपान करते हैं। सिगरेट के अलावा अल्कोहल का भी सेवन करते हैं। अधिकतर लड़कियों को नशा करने वाले लड़के पसंद नहीं होते। खासकर अगर आप उनके सामने ऐसा करते हैं तो वह आपसे दूरी बनाए रखने में ही भलाई समझती हैं। ये आदत आपको आपके प्यार से दूर कर सकती हैं।

-कुछ लड़कों की बुरी आदत होती है कि वह बात बात पर ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं जो उन्हें नहीं बोलने चाहिए। बात बात पर गाली देना या अपशब्द कहना उनकी लव लाइफ पर असर डाल सकता है। लड़कियां अपशब्द बोलने वाले लड़कों से दूर रहना पसंद करती हैं।

-कई लड़को का कमरा हमेशा बिखरा रहता है। लड़के कमरे या घर पर गंदगी, गंदे कपड़े व जूते या खुद को अस्वच्छ रखते हैं। वह खुद की स्वच्छता का भी ध्यान नहीं देते। जिससे उनका लुक भी खराब लगता है। साफ सफाई न करने वाले लड़कों को लड़कियां पसंद नहीं करती है।

Next Story