लाइफ स्टाइल

पहली बार सेक्स करने के दौरान जान लें ये जरुरी बातें!

सुजीत गुप्ता
26 Jun 2021 11:44 AM GMT
पहली बार सेक्स करने के दौरान जान लें ये जरुरी बातें!
x
पहली बार अक्सर लड़के लिंग के आकार की वजह से या शीघ्रपतन से चिंतित होते हैं, पर अक्सर ऐसा होता है ये कोई बीमारी नही है,जब पहली बार सेक्स करते हैं तो ज्यादा उत्तेजित हो जाते हैं। इसलिए ऐसा होना कोई चिंता का विषय नही है।

लगभग सभी जोड़े यौन संबंध बनाने के लिए आतुर रहते हैं। लोग सेक्स के जरिए से अपने पार्टनर के ज्यादा नजदीक आना चाहते हैं। वही जीवन साथी से ज्यादा करीब को रिश्ता और कोई नहीं होता। अपने मन की बात,सुख-दुख,खुशी और गम जैसी भावनाएं सिर्फ पार्टनर ही समझ सकता है। पति-पत्नी के शारीरिक रिश्ते जितने बेहतर होते हैं,उनके बीच प्यार और भावनात्मक रिश्ते भी उतने ही मजबूत होते जाते हैं। ये बात तो सभी जानते हैं कि एक पति और पत्नी के रिश्ते में और ज्यादा मजबूती लाने के लिए यौन संबंध बनाना बहुत ज्यादा जरुरी है.


आजकल व्यस्त होने की वजह से बहुत से लोग अपनी पार्टनर को उतना समय नहीं दें पाते जितना उन्हें देना चाहिए. यहाँ गौर करने वाली बात है कि किसी भी रिश्ते में तभी मजबूती आती हैं जब आप अपने पार्टनर के साथ सेक्स कर रहे हैं, पर पिता नहीं बनना चाहते या अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सम्बन्ध बना रहे हैं ऐसी स्थितियों में हमेशा प्रोटेक्शन का प्रयोग करें जैसे- कॉन्डोम। फोरप्ले को कभी भी इग्नोर न करें। अक्सर पहली बार लोग फॉरप्ले को नजरअंदाज कर देते हैं। पर सेक्स का सबसे पहला स्टेप फोरप्ले होता है, फोरप्ले में आप एक दूसरे को रिझाने की कोशिश करते हैं।

पहली बार अक्सर लड़के लिंग के आकार की वजह से या शीघ्रपतन से चिंतित होते हैं, पर अक्सर ऐसा होता है ये कोई बीमारी नही है,जब पहली बार सेक्स करते हैं तो ज्यादा उत्तेजित हो जाते हैं। इसलिए ऐसा होना कोई चिंता का विषय नही है।


लड़कों की तुलना में लड़कियों को पहली बार सेक्स में ज्यादा डर और शंकाए होती हैं। इसलिए उन्हें पहले मानसिक रूप से तैयार होना चाहिए और जो भी शंकाए मन मे हों अपने साथी से उस बारे में बातचीत करनी चाहिए।

सेक्स को एन्जॉय करें और इस समय अपने साथी से इमोशनली जुड़ें। इस समय आपको सारी परेशानियों को भूलकर सिर्फ अपने इन लम्हों को जीना चाहिए। यदि आपको लगता है, की आप अभी सेक्स के लिए तैयार नहीं हैं तो आप इस बारे में अपने साथी से बात करें बिना इच्छा के कभी सेक्स के लिए हां नही करनी चाहिए ।


पहली बार सेक्स के दौरान लड़कियों को दर्द का अनुभव होता है, पर इसे आप ज्यादा गम्भीर न सोचें। इसके कई कारण हैं जैसे- फॉरप्ले की कमी से पेनेट्रेशन में घर्षण उत्पन्न होने के कारण योनि में दर्द होना स्वभाविक है। इसलिए पहली बार सेक्स के दौरान कपल्स को रिलैक्स होना जरूरी है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए आप पहली बार सेक्स को पूरा कर सकते हैं।

Next Story