लाइफ स्टाइल

जानें! शारीरिक संबंध बनाने के क्या-क्या होते हैं फायदें

सुजीत गुप्ता
24 Jun 2021 2:15 PM GMT
जानें! शारीरिक संबंध बनाने के क्या-क्या होते हैं फायदें
x

लोग अपने जीवन में कई तरह के बदलाव करना चाहते है। वजह सिर्फ इतनी होती है कि पहले से बेहतर किया जा सके। लेकिन कुछ शादी के बंधन के बाद रिश्ते को मजबूत बनाये रखने के लिए कई तरीके से पत्नी को कुछ ना कुछ नये तरीके से प्यार करना किस करना अकेले में रोमांस करते नजर आते है लेकिन सबसे बड़ी बात है पत्नी के साथ संबंध बनाना बहुत जरूरी होता है। इससे पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार बना रहता है इसलिए कपल्स के बीच शारीरिक संबंध बहुत मायने रखता है। इससे सेहत संबंधी कई समस्याओं का समाधान भी होता है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि नियमित शारीरिक संबंध बनाने के क्या-क्या फायदे हैं।

-सेक्शुअल हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, संबंध बनाने से पति-पत्नी ज्यादा एक्टिव रहते हैं और वो बहुत कम बीमार पड़ते है। इतना ही नहीं, सेक्शुअली एक्टिव कपल्स में जर्म्स, वायरस और अन्य संक्रामक बीमारियों को फैलाने वाले कारकों से लड़ने वाले कारकों का स्तर काफी ज्यादा होता है।

-एक्सपर्ट का मानना है कि नियमित रूप से संबंध बनाते समय कपल्स में कामेच्छा यानि लिबिडो हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। इसके अलावा इससे महिलाओं में योनि के रूखेपन दूर होता है और रक्त संचार भी अच्छी तरह से होता है।

-विशेषज्ञों का मानना है कि नियमित शारीरिक संबंध बनाने से ब्लड प्रैशर कम करने में भी मदद मिलती है। दरअसल, सेक्सशुअल इंटरकोर्स लोवर्ड सिस्टोलिक ब्लड प्रैशर के लिए जिम्मेदार होते हैं हालांकि ऐसा मास्टरबेशन से नहीं होता।

-शारीरिक संबंध बनाना एक तरह का व्यायाम होता है इसलिए नियमित संबंध बनाने वाले कपल्स की मांसपेशियां दूसरे कपल्स से ज्यादा मजबूत होती है। इतना ही नहीं, इससे कप्लस की हार्ट रेट बी बेहतर होती है।

-पार्टनर को आलिंगन और स्पर्श करने से शरीर में गुड हार्मोन का स्राव होता है और इससे ब्रेन में केमिकल रिलीज होता है। इससे कप्लस का मूड बेहतर होता है और उनमें तनाव कम होता है।

-सोने से पहले पार्टनर के साथ संबंध बनाने से आपको नींद भी अच्छी आती है। एक्सपर्ट के मुताबिक, ऑर्गेज्म के बाद शरीर में प्रोलैक्टिन नाम का हार्मोन रिलीज होता है। इससे कपल्स को अच्छी नींद आती है और मन आराम महसूस करता है।


बतादें कि जर्नल ऑफ सेक्शुअल रिसर्च के मुताबिक महिलाओं और पुरुषों को सेक्स के पहले करीब 20 मिनट के लिए फोरप्ले करना चाहिए। लेकिन वास्तव में ये केवन 10 मिनट या उससे कम समय का ही होता है। आपको फोरप्ले का पूरा मजा लेना चाहिए। फोरप्ले के दौरान ऑर्गेज्म की चिंता नहीं करनी चाहिए बल्कि उस पल को एंजॉय करना चाहिए। महिला और पुरुष, दोनों को ही फोरप्ले को एंजॉय करने के लिए एक्ट्रा एफर्ट की जरूरत होगी।





Next Story