लाइफ स्टाइल

पेनिस का साइज, मोटाई, लंबाई बढ़ाने में मदद करेंगी ये 5 एक्सरसाइज

सुजीत गुप्ता
26 July 2021 9:45 AM GMT
पेनिस का साइज, मोटाई, लंबाई बढ़ाने में मदद करेंगी ये 5 एक्सरसाइज
x
ज्यादातर पुरुषों और महिलाओं का मानना है कि पुरुषों का पेनिस जितना बड़ा होता है, सेक्स का मजा...

यह सवाल अधिकांश पुरुषों के मन में एक न एक बार तो जरूर आया होगा कि महिलाएं वास्तव में सेक्स के लिए किस आकार का पेनिस पसंद करती हैं. ज्यादातर पुरुषों और महिलाओं का मानना है कि पुरुषों का पेनिस जितना बड़ा होता है, सेक्स का मजा उतना ही ज्यादा आता है.यह सच है क्योंकि ज्यादातर महिलाओं की चाहत होती है कि उनके पार्टनर का पेनिस लंबा और मोटा हो।


हालांकि कुछ पुरुष अपने पेनिस से संतुष्ट नहीं होते। उन्हें लगता है उनका पेनिस छोटा और पतला है। कई लोग पेनिस के साइज को बढ़ाने के चक्कर में कई प्रकार की क्रीम और लोशन का उपयोग करते हैं। लेकिन इनसे कोई रिजल्ट नहीं मिल पाता। लिंग का साइज बढ़ाने में कुछ पेनिस स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज मदद कर सकती हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज बता रहे हैं जो आपके पेनिस का साइज बढ़ाने और थिकनेस बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।


1- पेनिस की लंबाई बढ़ाने के लिए स्ट्रेचिंग सबसे फेमस तरीकों में से एक है। इस एक्सरसाइज को करने में आपको सिर्फ पांच मिनट का समय लगेगा।

कैसे करें: सबसे पहले लिंग को उसके सिरे से पकड़ें। लेकिन ध्यान रखें कि उसे बहुत मजबूती से या बहुत ढीलान पकड़ें। इसके बाद उसे घुटने की तरफ खींचे। ऐसा करने से आप पेनिस में सॉफ्ट खिंचाव महसूस करेंगे। 20 से 30 सेकेंड के लिए पेनिस को इसी स्थिति में रहने दें।इसके बाद लिंग को नाभि की ओर स्ट्रेच करें। इस सिचुएशन में भी 20 से 30 सेकेंड के लिए रखें। अब इसे दाईं और बाईं दिशा में खींचें। यहां भी 20 से 30 सेकेंड तक स्ट्रेच्ड करें। अब इसे नॉर्मल स्थिति में ले आएं।

2- रोटेटिंग स्ट्रेच कुछ मामलों में पिछली स्ट्रेचिंग जैसा ही है। इसे करना भी काफी आसान है।

कैसे करें:-इसे करने के लिए पेनिस को सिरे से बाहर की ओर खींचें। आप हल्का खिंचाव महसूस होने तक पेनिस को हल्का सा नीचे की ओर खीचें जैसा स्ट्रेचिंग में किया था। अब पेनिस को राउंड में पहले दाईं ओर 30 सेकेंड घुमाएं और फिर बाईं ओर 30 सेकेंड घुमाएं।

3- जेलकिंग एक्सरसाइज काफी सरल और इफेक्टिव है। यह आपके लिंग की कठोरता और साइज में सुधार करती है।

कैसे करें: इसे करने के लिए आपके पेनिस का आंशिक रूप से टाइट होना जरूरी है। पहले अंगुली और अंगूठे से पेनिस की शुरुआत यानी पेट के निचले हिस्से पर पकड़ें। अब दूसरे हाथ से पेनिस के बाहरी भाग पर बाहर की ओर मालिश करें। मालिश उस दिशा में होगी, जिस तरह हमस्तमैथुन के समय पेनिस को जर्क किया जाता है। एक जेलकिंग करने में 2-3 सेकेंड का समय लगाएं, जल्दी-जल्दी न करें। इससे पेनिस की नोक पर ब्लड फ्लो बढ़ाने में मदद मिलती है।

4- केगेल प्रैक्टिस करने से पेनिस में रक्त प्रवाह में सुधार होता है। इससे पेनिस मजबूत और मोटा होता है। इसे करने के लिए आपको लगभग 30 मिनट की आवश्यकता होगी।

कैसे करें: सबसे पहले, आपको अपने पीसी यानी पबोकॉसीगेस मसल्स की पहचान करनी होगी। अपने यूरिन को रोककर इसकी पहचान कर सकते हैं। इसे रोकने में लगी हुई मांसपेशी आपकी पीसी मांसपेशी है। इस मसल को 5 सेकेंड के लिए पकड़कर छोड़ दें। इसके बाद गैप लें और जितनी बार चाहें इसे दोहराएं। इरेक्शन में सुधार देखने के लिए आपको इसे हर दिन लगभग 30 मिनट तक करना चाहिए।

5.अपोजिट स्ट्रेच में पेनिस को लंबा करने के लिए यह इफेक्टिव एक्सरसाइज है। ऐसा करने के लिए आपको बस पांच मिनट की आवश्यकता होगी।

कैसे करें:इसे करने के लिए ऊपर भाग के नीचे से पेनिस को हल्के हाथ से पकड़ें। अब अपने दूसरे हाथ से अपने लिंग के बेस को ओके-ग्रिप से पकड़ें। अपने दोनों हाथों को विपरीत दिशा में खींचें। यानी हाथ को सिर के पास ऊपर की ओर और हाथ को बिना किसी दर्द के नीचे की ओर बेस के पास खींचें। आपको केवल खिंचाव महसूस होगा लेकिन कोई दर्द नहीं होगा। लगभग 30 सेकेंड के लिए उसे पकड़ें और फिर रिलेक्स करें।

आपको बतादें कि इन एक्सरसाइज की मदद से किस तरह आप पेनिस की लंबाई और मोटाई बढ़ा सकते हैं। यदि आपको भी लगता है कि आपका पेनिस छोटा और पतला है तो ये आसान एक्सरसाइज ट्राई करें। आप किसी एक्सपर्ट से सलाह लेकर भी इन एक्सरसाइज को कर सकते हैं।

Next Story