लाइफ स्टाइल

फिल्म 'कुशी' की सफलता के बाद विजय देवरकोंडा 100 फैंस के परिवार को देंगे एक-एक लाख रूपए

Sonali kesarwani
5 Sep 2023 5:17 AM GMT
फिल्म कुशी की सफलता के बाद विजय देवरकोंडा 100 फैंस के परिवार को देंगे एक-एक लाख रूपए
x

विजय देवरकोंडा और समांथा रुथप्रभु

विजय देवरकोंडा की फिल्म 'कुशी' बीते शुक्रवार को रिलीज हुई है। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया। जिसके बाद विजय देवरकोंडा ने बड़ा ऐलान किया है।

विजय देवरकोंडा ने सोमवार को विशाखापत्तनम में अपनी फिल्म 'कुशी' की कामयाबी का जश्न मनाया। इस दौरान विजय ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वह फैंस के साथ अपनी खुशियों के साथ-साथ कमाई भी साझा कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया है कि वह 100 परिवारों को 1-1 लाख रुपए देंगे। इस फिल्म ने विजय और समांथा रुथप्रभु की फिल्म 'कुशी' ने 16 करोड़ की कमाई से बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की है।

पैसा मेरे निजी खाते से फैंस के खाते में जाएगी

विजय ने कार्यक्रम में कहा, 'मैं आपके साथ अपनी खुशी साझा करने के लिए 100 परिवारों को एक करोड़ रुपए देने की घोषणा कर रहा हूं। 100 परिवारों को एक-एक लाख रुपए अगले 10 दिन में भेज दिए जाएंगे। यह पैसा मेरे निजी खाते से फैंस के खाते में जाएगा। आपको बता दे कि पहले 4 दिन में फिल्म ने 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। फिल्म का निर्देशन शिव निर्वाण ने किया है। इसमें विजय और समांथा के साथ सचिन खेडेकर, सरन्या पोनवन्नन, मुरली शर्मा, लक्ष्मी जयराम और रोहिणी नजर आए हैं।

Also Read: Jawan Advance Booking: जवान ने एडवांस बुकिंग में अब तक कमाए 13 करोड़ रूपए, मॉर्निंग शोज भी हुए फुल

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

    Next Story