खेलकूद

भारत ने एशियाई खेलों में रचा इतिहास, 2023 में बैक-टू-बैक 70 पदक किए देश के नाम

Sonali kesarwani
4 Oct 2023 5:09 AM GMT
भारत ने एशियाई खेलों में रचा इतिहास, 2023 में बैक-टू-बैक 70 पदक किए देश के नाम
x
एशियन गेम्स 2023 में 11वें दिन 35 किमी रेस वॉक मिक्‍स्‍ड टीम स्पर्धा में मंजू रानी और राम बाबू भारत के लिए 70वां पदक जीता तो इसके बाद ज्‍योति और ओजस ने तीरंदाजी में गोल्‍ड जीता है।

भारत ने एशियन गेम्‍स में 70 पदक जीतने का रेकॉर्ड पिछले सीजन में ही जकार्ता में बनाया था। इस तरह भारत ने इतिहास रच दिया है। वहीं आज को मिलाकर अभी भी चार दिन बचे हैं। उम्‍मीद है कि भारत अपने 100 पदकों के लक्ष्‍य को आसानी से पूरा कर लेगा। एशियन गेम्‍स के इतिहास में भारत ने 2018 यानी जकार्ता में खेले गए पिछले सीजन में ही 70 पदक जीते थे। जकार्ता में भारत ने 16 गोल्ड, 23 स‍िल्वर, 31 ब्रॉन्ज के साथ कुल 70 पदक अपने नाम किए थे। वहीं, इस सीजन के 11वें दिन की शुरुआत में ही भारत ने अपने रेकॉर्ड को तोड़ दिया है। भारत के पास अब 16 गोल्ड, 26 स‍िल्वर और 29 ब्रॉन्ज मेडल समेत कुल 71 पदक हैं।

35 किमी रेस वॉक में भारत ने जीता ब्रॉन्ज

मंजू रानी और राम बाबू ने 35 किमी रेस वॉक मिक्‍स्‍ड टीम इवेंट में भारत के लिए कांस्‍य पदक जीता है। वहीं, तीरंदाजी में भारत के लिए ज्‍योति और ओजस ने गोल्‍ड जीतकर इतिहास रच दिया है।

नीरज चोपड़ा से आज फिर बड़ी उम्‍मीद

आज ही विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा पुरुष भाला फेंकने उतरेंगे तो लवलीना की 75 किग्रा मुक्केबाजी वर्ग के फाइनल में चीन की ली कियान से बोरगोहेन में भिड़ंत होगी।

Also Read: अक्षर पटेल की जगह अश्विन को मिली वर्ल्ड कप में जगह, कहा- मैने कभी सोचा नही था

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

    Next Story