Top Stories

मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी, 202 करोड़ की 606 विकास योजनाओं की शुरुआत

CM Yogi in Mirzapur inaugurated 606 development schemes worth Rs 202 crore
x

मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी, 202 करोड़ की 606 विकास योजनाओं की शुरुआत।

सीएम योगी आज मिर्जापुर पहुंचे हैं जहां उन्होंने 202 करोड़ की 606 विकास योजनाओं की शुरुआत किये हैं।

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज मिर्जापुर पहुंचे हैं। जहां सीएम योगी ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। सीएम का हेलीकॉप्टर सुबह 10:51 पर मोती झील स्थित हेलीपैड पर उतरा। वहां से वह कार द्वारा मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचे। दर्शन पूजन करने के लिए मंदिर में चले गए। उन्होंने सीएम ने विंध्य कॉरिडोर का निरीक्षण भी किया। सीएम योगी आदित्यनाथ आम श्रद्धालु से भी मिले और बच्चों को दुलारा और गोद में लेकर सभी को चॉकलेट भी दी।

सीएम योगी ने मिर्जापुर के लालगंज मिलिट्री ग्राउंड में दो सौ करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पणों व शिलान्यास किया। इसके साथ ही कई योजनाओं के लाभार्थियों को भी प्रमाण पत्र भी बांटे। मुख्यमंत्री ने 306 लाख रुपये से निर्मित 17 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का लोकार्पण किया। साथ ही 419 30 लाख रुपये से 172 विद्यालयों की चहारदीवारी के निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी किया।

202 करोड़ की 660 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मिर्जापुर में 202 करोड़ की 660 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। शिलान्यास एवं उत्कृष्ट कार्य करने वालीं 10 महिलाओं को 'विंध्य शक्ति सम्मान' एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व टूल किट का वितरण सीएम ने किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि भारत महिला सशक्तिकरण में आगे बढ़ रहा है। आजादी के 70 वर्षों के बाद पहली बार लगा कि महिला भी राजनीति के एजेंडे का प्रमुख हिस्सा हैं। देश की नई संसद बनने के बाद पहले ही सत्र में देश के आधी आबादी की मांग को आगे बढ़ाया गया है। प्रधानमंत्री के संकल्प कें स्वरूप महिलाये संसद और विधान सभा मे चुन कर जाए यह प्रधानमंत्री ने पूरा किया। क्या कोई सोच सकता था कि माँ विंध्यवासिनी धाम में इतना भव्य कॉरिडोर बनेगा। कोई सोच सकता था कि यहां मेडिकल और हर घर नल जल योजना की सुविधा मिलेगी।

माँ विंध्यवासिनी के नाम पर विश्वविद्यालय का होगा निर्माण

यहां माँ विंध्यवासिनी के नाम पर विश्वविद्यालय का निर्माण होगा। सीएम ने कहा कि मिर्ज़ापुर में विंध्य विश्व विद्यालय का निर्माण किया जायेगा। जमीन तय करिये हम लोग यहाँ शिलान्यास करने आयेंगे। सीएम ने आगे कहा कि चेरो, कोल, मुसहर जो अनुसूचित जाति के है और उन्हें पीएम आवास नहीं मिला है तो उन्हें मुख्यमंत्री आवास मिलेगा। हमारी सरकार ने यह तय किया है। उत्तर प्रदेश पुलीस में पहले 10 हजार महिलायें थी।अब 40 हजार महिलाये पुलिस बल में काम कर रही है। पीएम स्वामित्व योजना में पचहत्तर लाख परिवार में जमीन की मालकिन महिलाएं बन चुकी है।

Also Read: पुलवामा में यूपी के प्रवासी मजदूर को आतंकियों ने मारी गोली, हुई मौत

उद् भव त्रिपाठी

उद् भव त्रिपाठी

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा haribhoomi.com में एक्सप्लेनर राइटर के रूप में चार महीने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में Special Coverage News में न्यूज राइटर के रूप में कार्यरत हूं। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग और लप्रेक लिखने में विशेष रुचि है।

    Next Story