Top Stories

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की हुई मौत तो 3 घायल

Dangerous road accident on Yamuna Expressway, 5 killed, 3 children injured
x

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा।

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस पर भीषण सड़क हादसा हो गया है, जहां एक ही परिवार के 5 लोगों की जान चली गई है।

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हो गया है। जहां पर वैन में एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में तीन बच्चों की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेजा है।

दिल्ली से झारखंड की ओर जा रहे थे वैन में सवार लोग

एक न्यूज चैनल के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 1 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर जीरो पॉइंट से 25 किलोमीटर दूर एक इको वैन नंबर DL3CC7136 में तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। वैन में कुल 8 लोग सवार थे, जिनमें से 5 की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि वैन में सवार परिवार दिल्ली से झारखंड जा रहा था। ग्रेटर नोएडा से जेवर की और जाते समय यह हादसा हुआ।

मृतकों का विवरण

1-उपेंद्र बैठा पुत्र रामप्रीत बैठा उम्र 38 वर्ष, मूल निवासी ग्राम जपला कचरा थाना हुसैनाबाद जिला पलामू झारखंड।

2-बिजेंद्र बैठा पुत्र रामप्रीत बैठा उम्र करीब 36 वर्ष।

3-कांति देवी पत्नी बिजेंद्र बैठा उम्र 30 वर्ष।

4- ज्योती पुत्री बिजेंद्र बैठा उम्र 12 वर्ष।

5-सुरेश पुत्र श्रीकांत कामत बैठा उम्र 45 वर्ष।

घायलों के नाम

1-सूरज पुत्र उपेंद्र बैठा उम्र 16 वर्ष।

2-आयुष पुत्र बिजेंद्र बैठा उम्र 08 वर्ष।

3-आर्यन पुत्र बिजेंद्र बैठा उम्र 10 वर्ष।

Also Read: MP News: नरोत्तम मिश्रा ने बोला राहुल गांधी पर हमला, कहा-अगर दूसरे की बात की तो सर तन से जुदा..

उद् भव त्रिपाठी

उद् भव त्रिपाठी

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा haribhoomi.com में एक्सप्लेनर राइटर के रूप में चार महीने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में Special Coverage News में न्यूज राइटर के रूप में कार्यरत हूं। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग और लप्रेक लिखने में विशेष रुचि है।

    Next Story