Top Stories

चंद्रयान-3 की सफलता से दुनियाभर के नेताओं ने दी पीएम मोदी को दी बधाई, ब्रिक्स सम्मेलन में छाए पीएम मोदी

Leaders from all over the world congratulated PM Modi for the success of Chandrayaan 3
x

चंद्रयान-3 की सफलता से दुनियाभर के नेताओं ने दी पीएम मोदी को दी बधाई।

भारत के चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद दुनिया भर के नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई और शुभकामनाएं दीं। पढ़िए पूरी खबर...

Chandrayaan-3: भारत के चांद मिशन की सफल लैंडिग कल शाम को हो गयी। चंद्रयान-3 के सफल लैंडिग के बाद भारत ने इतिहास रच दिया। इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस दौरान ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए साउथ अफ्रीका दौरे पर हैं। कल यानी कि बुधवार को ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान बैंक्वेट डिनर का आयोजन किया गया। इस डिनर कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी आकर्षण का केंद्र रहे। दरअसल भारत के चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद दुनिया भर के नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई और शुभकामनाएं दीं। देश और दुनिया के सभी नेता पीएम मोदी से मिलकर उन्हें मिशन की सफलता की बधाई दे रहे थे। इनमें बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी शामिल रहीं।

इंडियन डायस्पोरा में खूब उत्साह

मिशन चंद्रयान-3 की सफलता के बाद पीएम मोदी भी काफी खुश दिखे। मिशन की सफलता पर प्रधानमंत्री ने दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले भारतीय मूल के समुदाय के उत्साह की भी तारीफ की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि चंद्रयान-3 की सफलता के जोश को जोहानिसबर्ग में भी महसूस कर रहा हूं। भारत की उपलब्धि पर दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले भारतीय मूल के समुदाय का उत्साह देखकर बहुत खुशी हुई। प्रधानमंत्री ने जोहानिसबर्ग के होटल में भारतीय मूल के लोगों से मिलते हुए अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की।

और भारत ने रच दिया इतिहास

आपको बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो का मिशन चंद्रयान-3 सक्सेज हो गया। मिशन के लैंडर विक्रम ने बुधवार को चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की। लैंडर विक्रम से रोवर प्रज्ञान भी सफलतापूर्वक बाहर आ गया है। अमेरिका, रूस और चीन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन गया है। वहीं चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है।

Also Read: पीलीभीत में दिखा वरूण गांधी का बगावती तेवर, कहा- राजनीति में बनने नहीं करने आया हूं

उद् भव त्रिपाठी

उद् भव त्रिपाठी

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा haribhoomi.com में एक्सप्लेनर राइटर के रूप में चार महीने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में Special Coverage News में न्यूज राइटर के रूप में कार्यरत हूं। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग और लप्रेक लिखने में विशेष रुचि है।

    Next Story