Top Stories

Lifestyle:आखिर शादी के बाद किन बातों की वजह से परेशान हो जाती है लड़कियां

सुजीत गुप्ता
18 Dec 2021 12:29 PM GMT
Lifestyle:आखिर शादी के बाद किन बातों की वजह से परेशान हो जाती है लड़कियां
x

शादी का असर लड़कियों पर सबसे ज्यादा होता है। क्योंकि उनकी पूरी जिंदगी में बदलाव आ जाता है। जिसमे घर बदलने से लेकर परिवार, रिश्ता, जिम्मेदारियां सबकुछ शामिल होती है। ऐसे में एक लड़की पर शादी का सबसे ज्यादा प्रेशर होता है। वैसे तो शादी के पहले लड़की को कई सारे नियम बताए जाते हैं। लेकिन कुछ बातें हैं जो किसी भी नवविवाहिता के मन को परेशान कर सकती है।

जिसमे से एक है ससुराल में घरवालों का कैसे संबोधन करना है। वैसे तो पति के रिश्ते के हिसाब से ही नई दुल्हन को व्यवहार करना होता है। लेकिन दुल्हन से ये उम्मीद की जाती है कि वो छोटो से भी काफी तहजीब के साथ पेश आए। ऐसे में सही जानकारी के अभाव में लड़कियां गलती कर बैठती हैं।

होने वाली दुल्हन को रस्मों रिवाजों को निभाते-निभाते काफी थकान हो जाती है। ऐसे में उसका मन भी होता है कि वो शादी के अगले दिन दोपहर में जमकर सोए। लेकिन नए लोगों के बीच उसे डर होता है कि कहीं घर के नए सदस्य के रूप में उसे सोना चाहिए या नहीं।

शादी के बाद जब लड़की नए परिवार और घर में जाती है तो उसे बस इंतजार होता है उस रस्म का जब उसे वापस माता-पिता से मिलने का समय मिलेगा। क्योंकि नई जगह उसे सबसे ज्यादा मां-बाप की ही कमी महसूस होती है।

आम दिनों में कोई भी इतने सारे गहने और भारी-भरकम कपड़े नहीं पहनता। लेकिन होने वाली दुल्हन के मन में यही चलता रहता है कि आखिर कितने दिन तक उसे गहनों और भारी-भरकम कपड़ों के साथ नई नवेली दुल्हन के रूप में रहना होगा। ऐसे में वो यहीं सोचती है कि आखिर कब उसे इन सबसे आजादी मिलेगी।


Next Story