![](/images/clear-button-white.png)
- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- Top Stories
- /
- नोएडा गाजियाबाद की हवा...
नोएडा गाजियाबाद की हवा और भी हुई जहरीली, AQI पहुंचा 380 के पार, अन्य जिलों का भी हाल बेहाल
![Pollution becomes dangerous in Noida-Ghaziabad, AQI crosses 380 Pollution becomes dangerous in Noida-Ghaziabad, AQI crosses 380](https://www.specialcoveragenews.in/h-upload/2023/11/01/387839-up-air-pollution.webp)
नोएडा गाजियाबाद की हवा और भी हुई जहरीली, AQI पहुंचा 380 के पार
Noida Air Pollution: राजधानी समेत आस पास के इलाकों में इन दिनों हवा में प्रदूषण की मात्रा इतनी बढ़ गई है कि सांस लेना मुश्किल हो रहा है। नोएडा-गाजियाबाद समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब होती जा रही है। ठंड बढ़ने के साथ स्थिति खराब होती जा रही है। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों के लिए ज्यादा समस्या हो रही है और इनपर प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है। दिल्ली से सटे इलाकों में तो कई दिनों से एक्यूआई लेवल रेड जोन में बना हुआ है। यहां लोगों का सांस लेना भी मुश्किल होता जा रहा है। आज भी यहां यही सिलसिला जारी रहा।
हवा में प्रदूषण की मात्रा और भी ज्यादा बढ़ने का अभी अनुमान है। नोएडा, गाजियाबाद का एयर क्वालिटी इंडेक्स बुधवार को बेहद खराब श्रेणी में रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, नोएडा में एयर क्वालिटी इंडेक्स रेड जोन में बना हुआ है। यहां सेक्टर-62 में एक्यूआई 382 दर्ज किया गया। जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। ग्रेटर नोएडा में भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रही और यहां एक्यूआई 380 दर्ज किया गया है।
गाजियाबाद में रेड जोन में एक्यूआई
गाजियाबाद की भी हवा जहरीली होती जा रही है। यहां संजय नगर में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई और एक्यूआई लेवल 325 रहा। दिल्ली से सटे मेरठ में भी प्रदूषण से लोगों का हाल बेहाल है। यहां गंगानगर में एक्यूआई लेवल 350 दर्ज किया गया और हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रिकॉर्ड की गई।
जानें अन्य जिलों का हाल
उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों की बात करें तो आगरा में एक्यूआई 160 दर्ज किया गया और हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही। वहीं कानपुर में एक्यूआई 118 दर्ज किया गया और यहां भी हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही। लखनऊ के लाल बाग में एक्यूआई 259 रिकॉर्ड किया गया और यहां हवा खराब श्रेणी में रही। मुजफ्फरनगर में एक्यूआई 209 दर्ज किया गया और हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही। बागपत में एक्यूआई 201 दर्ज किया गया और हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही।
Also Read: लखनऊ में BJP विधायक की पत्नी घर से लापता, बेटे ने दर्ज कराई FIR, तलाश में जुटी पुलिस
![उद् भव त्रिपाठी उद् भव त्रिपाठी](https://www.specialcoveragenews.in/h-upload/2023/08/11/383652-whatsapp-image-2023-08-11-at-42220-pm.webp)
उद् भव त्रिपाठी
इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा haribhoomi.com में एक्सप्लेनर राइटर के रूप में चार महीने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में Special Coverage News में न्यूज राइटर के रूप में कार्यरत हूं। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग और लप्रेक लिखने में विशेष रुचि है।