Top Stories

आइए जानते हैं प्यार के इजहार के लिए कैसे करें तैयारी

सुजीत गुप्ता
25 Oct 2021 7:24 AM GMT
आइए जानते हैं प्यार के इजहार के लिए कैसे करें तैयारी
x

आपको किसी से प्यार हो जाना आपके वश की बात है लेकिन आपके इस भावना को मंजूर करना या ना करना उनके ऊपर है। अगर आप सही ढंग से अपने प्यार का इजहार करेंगे तो मंजूर होने की संभवाना बढ़ जाती है। आइए जानते हैं प्यार के इजहार के लिए कैसे करें तैयारी...

-किसी के प्रति आकर्षण होने के बाद कुछ समय तक आपको उस इंसान की हर बात अच्छी लगती है। आपको एकदम परियों की कहानी जैसा लगने लगता है। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता जाता है आपको उसी इंसान की आदतें बुरी लगने लगती हैं। जब आप पूरी तरह से तैयार हो तभी आगे बढ़ने की जरुरत है, इसलिए आपको जल्दबाजी न करते हुए पूरा समय लेना चाहिए।

-आपको जितनी हिम्मत की जरुरत प्यार को इजहार करने में है, ठीक उतनी ही हिम्मत की जरुरत ना सुनने के लिए होती है। इसके लिए आपको खुद को तैयार रखना चाहिए। अगर कोई हमारे प्रस्ताव को स्वीकार नही कर रहा है तो इसका मतलब यह नही है कि वो हमारा दुश्मन हो गया है। प्रस्ताव को स्वीकार करना या ना करना उसके पसंद पर निर्भर है।

- प्यार के इजहार के लिए दुनिया में ऐसा कोई तरीका नहीं है, जिसे एकदम सही कहा जा सकता है। फूलों और उपहारों के साथ बात करना सही होगा यह जरुरी नहीं है। प्यार जाहिर करने के लिए महंगे उपहार और फूल जरुरी नहीं है। आपकी भावना सच्ची होनी चाहिए। समय और जगह को ध्यान में रखकर आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं।

-किसी को पसंद करना और उससे प्यार का इजहार करने के बारे में सोचना आपको बहुत ही रोमांचित करता होगा। सच्चाई यह है कि प्यार को इजहार करना ना ही उतना आसान है और ना ही रोमांचित। हमारी जिंदगी कोई 3 घंटे की फिल्म कहानी नहीं है। किसी के प्रति अपनी भावनाओं को जाहिर करने से पहले यह जरुरी होगा कि आप उनकी भी भावनाओं के बारे में अच्छे से जान लें।



Next Story