Top Stories

लखनऊ की बेटी निभा रही हैं चंद्रयान-3 में अहम रोल, जानिए रॉकेट वूमन के बारे में

Rocket Woman Dr Ritu is playing an important role in Chandrayaan 3
x

रॉकेट वूमन डॉ. रितू निभा रही है चंद्रयान 3 में अहम रोल। 

लखनऊ की बेटी और रॉकेट वूमन डॉ. रितू भारत के चांद मिशम चंद्रयान 3 में अहम रोल निभा रही हैं। यहां पढ़िए पूरी खबर...

Chandrayaan 3: भारत के लिए आज का दिन एतिहासिक होने वाला है। आज भारत का चांद के दक्षिणी ध्रुव पर जाने का सपना सच होने वाला है। आज शाम को इसरो द्वारा छोड़ा गया चंद्रयान-3 चांद पर लैंड करने वाला है। शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 उतारा जाएगा। इस मौके पर पूरी दुनिया की नजरें भारत की ओर हैं। चंद्रयान 3 की सफल उड़न का यूपी से भी खास कनेक्शन हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूपी की राजधानी लखनऊ की बेटी डॉ. रितु कारिधाल ने इस मिशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वहीं, फिरोजाबाद के युवक का भी इसमें अहम योगदान है, जो इसरो में वैज्ञानिक के तौर पर काम कर रहे हैं।

लखनऊ की हैं राकेट वूमेन

भारत की राकेट वूमेन कहे जाने वाली लखनऊ की बेटी डॉ. रितु कारिधाल की शुरुआती शिक्षा लखनऊ के नवयुग कन्या इंटर कॉलेज में हुई है। लखनऊ यूनिव‌र्सिटी से उन्होंने B.Sc. और M.Sc.की पढ़ाई की। उन्होंने साल 1994 से 1996 तक MSC की पढ़ाई की। इसके बाद पीएचडी में दाखिला लिया। उनका चयन GATE में हो गया। फिर वो IISC बेंगलुरु चली गई। आगे चलकर उनका सिलेक्शन ISRO में हो गया।

लखनऊ में खुशी का माहौल

लखनऊ के राजाजीपुरम इलाके में रितु कारिधाल का पैतृक घर हैं। वहां आज जश्न का माहौल है। घर में रितु के भाई रोहित रहते हैं। हालांकि इस बारे में घर वाले बात करने को तैयार नहीं हैं।

शाम को खुलेंगे स्कूल

उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र 23 अगस्त को चन्द्रयान-3 का सीधा प्रसारण देख सकेंगे। सरकार ने इसके लिए निर्देश जारी किए हैं। सरकार चाहती है कि इस प्रकार की घटनाओं से लाइव रूबरू होकर छात्र जिज्ञासु प्रवृत्ति जागृत हो सके। इसके लिए सरकार ने पहली बार शाम को विशेष रूप से एक घंटे के लिए स्कूलों को खोलने के निर्देश दिए हैं। सभी जिलों के डायट प्राचार्य और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को स्कूलल खोलने और लाइव टेलीकास्ट सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Also Read: यूपी में फिर गरमाई सियासत, राजभर के बयान पर सपा महासचिव का पलटवार

उद् भव त्रिपाठी

उद् भव त्रिपाठी

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा haribhoomi.com में एक्सप्लेनर राइटर के रूप में चार महीने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में Special Coverage News में न्यूज राइटर के रूप में कार्यरत हूं। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग और लप्रेक लिखने में विशेष रुचि है।

    Next Story