Top Stories

सीमा हैदर ने अपने वकील एपी सिंह को बांधी राखी, कहा- बहुत खुशी हैं कि उन्हें एपी सिंह जैसे बड़े भाई मिले

Sonali kesarwani
30 Aug 2023 5:16 AM GMT
Seema haidar
x

सीमा हैदर ने अपने वकील एपी सिंह को बांधी राखी

रक्षाबंधन के मौके पर पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने अपने वकील एपी सिंह को राखी बांधी है।

रक्षा बंधन से ठीक एक दिन पहले एपी सिंह सीमा हैदर के घर पहुंचे और राधी बंधवाई। इस दौरान सीमा हैदर ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी हैं कि उन्हें एपी सिंह जैसे बड़े भाई मिले। तभी एपी सिंह ने सीमा हैदर के सिर पर हाथ रखा उन्हें आशीर्वाद दिया और कहा कि वो हर हाल में सीमा को भारत की नागरिकता दिलवाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एपी सिंह ने कहा, 'बहन सीमा के सारे दुख अब मेरे और मेरी सारी खुशियां सीमा को समर्पित हैं।'

सीमा हैदर को भारतीय नागरिकता दिला के रहूंगा

राखी बांधने के बाद एपी सिंह ने सीमा हैदर से कहा कि जब से सीमा भारत आई हैं, तभी से वो पूरी तरह से सनातनी धर्म की परंपराओं और रीति-रिवाजों का पालन कर रही हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सीमा को मानसिक या कानूनी जरूरत पड़ेगी, तो मैं हमेशा उसके साथ रहूंगा। खबर के मुताबिक, सीमा ने बताया कि उसने पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को भी राखी भेजी है। बता दें कि एपी सिंह को राखी बांधने के बाद सीमा हैदर ने भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना गाना भी गया। साथ ही कहा कि उन्हें भरोसा है कि भारत की नागरिका जरूर मिलेगी।

Also Read: कांग्रेस में वापसी कर सकते है इमरान मसूद, बसपा ने अपनी पार्टी से किया निष्कासित

Next Story