Top Stories

UP Weather: यूपी के तापमान में जारी रहेगी गिरावट, बदलने वाला है मौसम, यहां जानें मौसम का हाल

Temperature continues to fall in UP, weather will soon arrive
x

यूपी के तापमान में जारी रहेगी गिरावट, बदलने वाला है मौसम।

यूपी में पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, जल्द ही यूपी में कोहरा और ठंड का मौसम आने वाला है।

UP Weather: यूपी में इन दिनों ठंड ने दस्तक दे दी है। प्रदेश भर में हल्की हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में लगातार तापमान कम हो रहा है। लखनऊ में बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिली है। राजधानी में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस आ गया है। इसी तरह पूरे प्रदेश के जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक के मुताबिक उत्तर प्रदेश में अभी भी मौसम स्थिर रहेगा। यानी दोपहर को तेज धूप शाम को सर्द हवाओं के साथ सर्दी और सुबह तक कोहरा इसके बाद फिर मौसम साफ होगा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पूरा अक्टूबर मौसम इसी तरह बना रहेगा। नवंबर से धूप न निकालने या घना कोहरा छाने का पूर्वानुमान नजर आ रहा है।

आज ऐसा रहेगा तापमान

आज राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। तो वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से लेकर 18 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज, गाजीपुर और फतेहगढ़ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। इन जिलों का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस लेकर 19 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

बस्ती, झांसी, उरई, हमीरपुर, बरेली शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि यहां का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से लेकर 19 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। तो वहीं मथुरा, चित्रकूट, हाथरस, आजमगढ़, गोंडा में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। जबकि इन जिलों का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। बात करें गाजियाबाद, हापुड़ और नोएडा की बात करें तो इन जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

Also Read: World Cup: अफगानिस्तान ने किया बड़ा उलटफेर, पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया

उद् भव त्रिपाठी

उद् भव त्रिपाठी

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा haribhoomi.com में एक्सप्लेनर राइटर के रूप में चार महीने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में Special Coverage News में न्यूज राइटर के रूप में कार्यरत हूं। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग और लप्रेक लिखने में विशेष रुचि है।

    Next Story