Top Stories

7 नवंबर को इस राशि के लोगों को होगा लाभ, तो इनकी बदलेगी किस्तम, यहां जानिए सबसे सटीक राशिफल

The fortunes of people of these zodiac signs will change on November 7. Know the horoscope here
x

7 नवंबर को इस राशि के लोगों को होगा लाभ, तो इनकी बदलेगी किस्तम

7 नवंबर का राशिफल के मुताबिक मंगलवार कई राशियों के लोगों के लिए काफी लाभकारी होने वाला है। तो वहीं मेष राशि के लोगों को जल्दबाजी की कीमत चुकानी पड़ सकती है। पढ़िए यहां 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को जल्दबाजी में लिए गए फैसलों से भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। घर में आप की बातों को सुना जाएगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को इस बात में जरूर गौर करना चाहिए कि समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को कुछ नहीं मिलता। अपनी बारी का इंतजार करें। संतान के सहयोग से काम में सफलता मिलेगी। नए लोगों से संपर्क बनेगा जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है।

मिथुन राशि

जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता। इस जातक के लोगों को अपने माता पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से अपने संबंध तोड़ने से बचें। पैर में चोट लग सकती है। समाज में नाम होगा होगा।

कर्क राशि

जिन लोगों का सहयोग आपने किया था, आज वे ही आपका साथ नहीं देंगे। बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए भवन में जाने के योग हैं।

सिंह राशि

अपने स्वभाव में बदवाब लाना जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे। शेयर बाजार में लाभ मिलने वाला है।

कन्या राशि

किसी के कहने में न आएं। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार से मनमुटाव होगा। जीवनशैली में परिवर्तन के योग हैं। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों को सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्नता होगी। अपने वाक्चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान बनाएंगे। प्रेम प्रसंग के चलते मन उदास होगा।

वृश्चिक राशि

आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक सौहार्द्र बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।

धनु राशि

अपने हिसाब से जिंदगी जीना पसंद करेंगे। जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे, वे आपका विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रूचि कम रहेगी।

मकर राशि

समय रहते अपने कार्य पूरा करलें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से काम में रुकावट आ सकती है। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें तो पारिवारिक तनाव खत्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाएं चमत्कारिक लाभ होगा।

कुंभ राशि

जीवन में व्ययस्ता के कारण सेहत को भी समय दें। अपने जीवनसाथी से नम्रता से बात करें और आप दोनों के वार्तालाप में स्नेह झलकें, न की बनावटी बातें करें। वाणी में मधुर रहें। यात्रा के योग हैं।

मीन राशि

अपने कड़क व्यवहार के चलते लोगों से दूरियां बढ़ सकती है। व्यवहार में नम्र रहें और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। पिता के साथ तालमेल न रहने से घर का वातावरण गरमा सकता है। संपत्ति से संबधित जरूरी अनुबंध हो सकते हैं।

Also Read: आगामी पर्वों को लेकर सीएम योगी ने आधिकारियों संग की बैठक, पटाखों को लेकर लिया यह फैसला, जानें यहां

उद् भव त्रिपाठी

उद् भव त्रिपाठी

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा haribhoomi.com में एक्सप्लेनर राइटर के रूप में चार महीने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में Special Coverage News में न्यूज राइटर के रूप में कार्यरत हूं। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग और लप्रेक लिखने में विशेष रुचि है।

    Next Story