राष्ट्रीय

कल चांद पर उतरेगा चंद्रयान-3, जानिए कहां रहेंगे पीएम मोदी

Tomorrow soft landing of Chandrayaan-3 know where Prime Minister Modi will be
x

चंद्रयान-3

भारत का चांद मिशन चंद्रयान -3 चांद से अब कुछ ही दूरी पर है। इसरो के मुताबिक कल शाम को चंद्रयान -3 चांद की सतह पर साफ्ट लैंडिग करेगा। पढ़िए पूरी खबर...

Chandrayaan-3: भारत के अंतरिक्षयान चंद्रयान -3 चांद से अब कुछ ही दूरी पर है। इसरो के मुताबिक कल शाम को चंद्रयान -3 चांद की सतह पर साफ्ट लैंडिग करेगा। अगर इस काम में इसरो को सफलता मिलती है तो भारत तमाम कीर्तिमान स्थापित करेगा। चंद्रमा के साउथ पोल पर अपना स्पेसक्राप्ट उतारने वाला विश्व का पहला देश बन जाएगा। मिशन को लेकर जितनी खुशी है उतना ही यह काम कठिन भी है। चांद पर लैंडिंग के लिए भेजे जाने वाले मिशनों की सफलता दर महज 35 फीसदी के आसपास है। जब चंद्रयान कीर्तिमान स्थापित कर रहा होगी, तब देश पीएम नरेंद्र मोदी वैज्ञानिकों का उत्साह बढ़ाने के लिए देश में नहीं होंगे। हालांकि पीएम मोदी इसरो के वैज्ञानिकों से हर वक्त संपर्क में हैं।

साउथ अफ्रीका दौरे पर प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी ने आज यानी मंगलवार को अपने साउथ अफ्रीका दौरे के रवाना हुए हैं। पीएम 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के गए हैं। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 22-24 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। ब्रिक्स की इस बैठक में पीएम मोदी के साथ कई देशों के प्रमुखों की द्विपक्षीय बातचीत हो सकती है। ब्रिक्स समूह में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।

चंद्रयान -3 की 23 को सफल लैंडिंग का इंतजार

चंद्रयान-3 के दूसरे डिबूस्टिंग ऑपरेशन जिसे रफ्तार कम करने की प्रक्रिया कहा जाता है, ने ऑर्बिट को 25 किमी x 134 किमी तक रफ्तार कम कर दिया है। अब चांद की सतह से विक्रम लैंडर मात्र कुछ ही दूरी पर है। अब बस 23 अगस्त को इसके सफल लैंडिंग का इंतजार है। सबकुछ ठीक रहा तो, चंद्रयान-3 23 अगस्त को शाम 5 बजकर 47 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर लैंड हो जाएगा, इसके साथ भारतीय स्पेस सेक्टर इतिहास रच देगा।

Also Read:सीएम योगी ने दिए निर्देश, यूपी में बनेंगे, बनेंगे 8 नए तीर्थ विकास परिषद

उद् भव त्रिपाठी

उद् भव त्रिपाठी

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा haribhoomi.com में एक्सप्लेनर राइटर के रूप में चार महीने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में Special Coverage News में न्यूज राइटर के रूप में कार्यरत हूं। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग और लप्रेक लिखने में विशेष रुचि है।

    Next Story