Top Stories

UPSSSC PET Answer Key: जारी होने वाली है यूपी PET की आंसर की, जानें कैसे कर पाएंगे डाउनलोड

UP PET answer key is about to be released, how will you be able to download it
x

जल्द जारी होने वाली है यूपी PET की आंसर की

यूपी PET की आंसर की जल्दी ही जारी होने वाली है। इस खबर में हमने बताया है कि छात्र कैसे आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSSSC PET Answer Key 2023: उत्तर प्रदेश प्रारंभिक पात्रता परीक्षा यानी पेट का आयोजन यूपी में बीते 28 और 29 अक्टूबर को सकुशल हो गया है। अब कैंडिडेट बेसब्री से इसके आंसर की जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से पहले परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी। जिस पर उम्मीदवारों से आपत्तियां मंगाई जाएंगी। आपत्ति दर्ज करने के लिए कुछ दिनों का समय दिया जाएगा। फिलहाल अभ्यर्थी लगातार आंसर का इंतजार कर रहे हैं। आमतौर पर यह परीक्षा संपन्न होने से 3 दिनों के भीतर जारी कर दी जाती है। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया जा रहा है कि आंसर की आज शाम या कल तक जारी की जा सकती है। आयोग किसी भी समय उत्तर कुंजी ऑनलाइन उपलब्ध करा सकता है। जिसके बाद उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर उसे डाउनलोड करना होगा।

कैसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले यूपीएसएसएससी पीईटी आंसर की डाउनलोड करने के लिए पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर उपलब्ध कराए गए आंसर की के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब नया पेज खुलेगा, जहां पर मांगी गई जानकारी दर्ज कर सबमिट कर दें।
  • आंसर की आपको प्राप्त हो जाएगी. उसे डाउनलोड कर सेव कर लें।
  • आंसर की पर दिए गए उत्तरों को अच्छे से क्रॉस चेक कर लें और अगर किसी भी उत्तर पर आपत्ति है तो उसे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर दर्ज करा लें।
  • इसके अलावा परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए भी आप यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Also Read: इस बार 24 लाख दियों से रोशन होगी रामनगरी, जानिए अयोध्या दीपोत्सव को लेकर क्या है खास तैयारियां

उद् भव त्रिपाठी

उद् भव त्रिपाठी

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा haribhoomi.com में एक्सप्लेनर राइटर के रूप में चार महीने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में Special Coverage News में न्यूज राइटर के रूप में कार्यरत हूं। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग और लप्रेक लिखने में विशेष रुचि है।

    Next Story