Top Stories

यूपी में नवंबर से बढ़ने लगेगी ठंड, कोहरा भी दिखाएगा अपना असर, जानें मौसम का हाल

Weather will change in UP from November, cold will start increasing, know how the weather will be today
x

यूपी में नवंबर से बढ़ने लगेगी ठंड, कोहरा भी दिखाएगा अपना असर, जानें मौसम का हाल

यूपी में आज मौसम सामान्य रहेगा तो वहीं अगले महीने से मौसम में बदलाब देखने को मिलेगा।

UP weather: उत्तर प्रदेश में एक दो दिनों में मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला है। पिछले दिनों तक जो तेज धूप निकल रही थी वह भी मीठी धूप में बदलती जा रही है। अब दिन में भी लोगों को सर्दी महसूस होने लगी है। राजधानी लखनऊ में तो कोहरा अभी से ही दिखने लगा है, हालांकि यह कोहरा रात में और सुबह तड़के लखनऊ समेत आसपास के क्षेत्रों में खास तौर पर नजर आने लगा है। कोहरे के साथ साथ तापमान में भी लगातार एक से दो डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई है।

लखनऊ मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे कम अधिकतम तापमान यूपी के बस्ती जिले में दर्ज किया गया जहां पर अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान बरेली में दर्ज किया गया जहां पर 14 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। इसके साथ ही फैजाबाद में भी न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक के अनुसार लखनऊ में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। लखनऊ अक्टूबर खत्म होने वाला है, बचे हुए इन दो दिनों में मौसम में कोई बड़ा बदलाव होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। नवंबर से पूरे उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ेगी। कोहरा भी छाएगा और धुंध भी होने का पूर्वानुमान है।

जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जबकि बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा, तो वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से लेकर 16 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज, गाजीपुर और फतेहगढ़ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। इन जिलों का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस लेकर 18 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

बस्ती, झांसी, उरई, हमीरपुर, बरेली शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि यहां का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से लेकर 18 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके अलावा मथुरा, चित्रकूट, हाथरस, आजमगढ़, गोंडा में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है। इन जिलों का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। गाजियाबाद, हापुड़ और नोएडा की बात करें तो इन जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

Also Read: UP News: नौ साल पुरानी रंजिश का बदला लिया साला, जीजा का पेट फाड़कर किया हत्या

उद् भव त्रिपाठी

उद् भव त्रिपाठी

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा haribhoomi.com में एक्सप्लेनर राइटर के रूप में चार महीने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में Special Coverage News में न्यूज राइटर के रूप में कार्यरत हूं। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग और लप्रेक लिखने में विशेष रुचि है।

    Next Story