Top Stories

हमले फतवे के बाद भी करते हैं मां दुर्गा की आराधना, पढ़िए अलीगढ़ के मुस्लिम परिवार की दिलचस्प कहानी

Worships Mother Durga even after fatwa and attacks. Read interesting story of Muslim family of Aligarh
x

हमले फतवे के बाद भी करते हैं मां दुर्गा की आराधना, पढ़िए अलीगढ़ के मुस्लिम परिवार की दिलचस्प कहानी।

यूपी के अलीगढ़ से एक अच्छी खबर सामने आ रही है जहां एक मुस्लिम परिवार हमले और फतवे के बाद भी मां दुर्गा की आराधना करते हैं।

Aligarh News: मां दुर्मा के आराधना का पवित्र पर्व शारदीय नवरात्र का आज दूसरा दिन है। भक्त बड़े धूम धाम से मंदिरों में मां के दर्शन कर रहे हैं। इसी बीच यूपी के अलीगढ़ से एक खुश कर देने वाली खबर सामने आ रही है जहां एक मुस्लिम परिवार ने अनूठी पहल की है। देश की गंगा-जमुनी तहजीब को कायम रखते हुए मुस्लिम परिवार ने अपने घर में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित की है। सिर्फ मूर्ति ही नहीं मुस्लिम परिवार नवरात्र के व्रत भी रखकर पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना भी कर रहा है। मुस्लिम परिवार का मानना है कि हम हिन्दू और मुस्लिम दोनों ही धर्मों को मानते हैं। देश में अमन-चैन के लिए अल्लाह और भगवान से दुआ करते हैं।

कई सालों से कर रही दुर्गा पूजा

अलीगढ़ के पुराने शहर की रहने वाली रूबी आसिफ खान पिछले कई वर्षों से अपने परिवार के साथ नवरात्र के अवसर पर घर में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित करती हैं। इस दौरान घर के सदस्य व्रत रखते हैं और पूजा, आरती, भजन करते हैं। रविवार को नवरात्र के आगाज पर रूबी ने अपने घर में बड़ी धूमधाम के साथ मां दुर्गा की मूर्ति को स्थापित किया। इस दौरान देवी मां की आरती उतारी गई और पूजा पाठ किया। उनके घर देवी मां के आगमन की चर्चा शहर के लोगों की जुबां पर है।

भाजपा से जुडी हैं रूबी आसिफ

नवरात्र पर घर में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना करने वाला मुस्लिम परिवार की रूबी आसिफ खान भाजपा की पदाधिकारी भी हैं। रूबी भारतीय जनता पार्टी से जयगंज महिला मोर्चा की मण्डल उपाध्यक्ष हैं। वह पार्टी में काफी सक्रिय रहती हैं। पिछले कई सालों से वह गणेश चतुर्थी पर गणेश प्रतिमा और नवरात्रों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर व्रत रखती आ रही हैं।

रूबी पर जारी हो चुके हैं फतवे

रूबी आसिफ खान कट्टरपंथियों के निशाने पर भी रहती हैं। उन पर पूर्व में जानलेवा हमले हो चुके हैं। उन पर मौलानाओं द्वारा फतवे भी जारी किए गए हैं। लेकि पूर्व में कई बार रूबी पर हुए जानलेवा हमले के बाद उनको पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई है। रूबी का कहना है की मैं किसी भी मौलाना या मौलवी से नहीं डरती। मुझे हिंदू और मुस्लिम दोनों ही धर्म प्यारे हैं। मैं दोनों ही धर्म की पूजा अर्चना करती हूं। मेरा विश्वास दोनों धर्म में अटूट है।

Also Read: UP PET 2023 की परीक्षा 28 व 29 अक्टूबर को यहां जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ट और क्या होगा ड्रेस कोड

उद् भव त्रिपाठी

उद् भव त्रिपाठी

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा haribhoomi.com में एक्सप्लेनर राइटर के रूप में चार महीने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में Special Coverage News में न्यूज राइटर के रूप में कार्यरत हूं। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग और लप्रेक लिखने में विशेष रुचि है।

    Next Story