उत्तर प्रदेश

यूपी में फिर मौसम लेगा करवट, दो दिन बाद तापमान में होगी गिरावट, जानें मौसम का हाल

The effect of cold is visible in UP, temperature may drop again in a few days
x

यूपी में ठंड का दिखने लगा असर

यूपी में मौसम बदलने वाला है। पिछले एक सप्ताह में न्यूनतम पारे में करीब चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

UP Weather: उत्तर प्रदेश में धीरे धीरे ठंडक बढ़ना शुरू हो गई है। यूपी में रात के समय ग्रामीण क्षेत्रो में ठीक-ठाक ठंडक पड़ने लगी है, तो वहीं दिन के समय धूप लोगों को राहत दे रही है। राहत की बात ये है कि अगले तीन-चार दिनों तक तापमान में कोई बदलाव नहीं होने जा रहा है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक अगले 3-4 दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा लेकिन उसके बाद फिर से न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आना शुरू हो सकती है। कोहरा भी सुबह नजर आ सकता है।

यूपी मौसम विभाग की माने तो 17 नवंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्र में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके साथ ही दोनों ही हिस्सों में कही भी किसी तरह की कोई चेतावनी नहीं है।

इस दौरान भी मौसम विभाग की ओर से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। जबकि 21 और 22 नवंबर को पश्चिमी यूपी के साथ साथ पूर्वी यूपी में भी मौसम शुष्क रहने वाला है। इस तरह 17 से 22 नवंबर तक प्रदेश में किसी तरह की कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है।

16 नवंबर को मौसम विभाग की ओर से जारी तापमान पर अगर नजर डालें तो बरेली में एक बार फिर सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। यहां 11.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। इसी तरह मेरठ में 11.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है। इसके अलावा मुजफ्फरनगर में 12.0 ℃, कानपुर सिटी में 12.2 ℃ और नजीबाबाद में 12.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा है। ऐसे ही शाहजहांपुर में 13.8℃, झांसी में 13.2℃, अयोध्या में 13.0 ℃, सुल्तानपुर में 13.8℃, फुरसतगंज में 13.8℃, वाराणसी एपी में 14.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

पहाड़ों पर हुई थी बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश समेत उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से ठंडक ने दस्तक दे दी है। उत्तराखंड में बदरी-केदार घाटी में बर्फ की सफेद चादर बिछने के बाद पारा मानइन से 9 डिग्री नीचे तक चला गया है।

Also Read: एक साथ दिखे सीएम गहलोत और सचिन पायलट, बीजेपी ने बताया फोटोसूट तो कांग्रेस ने कहा सबकुछ ठीक

उद् भव त्रिपाठी

उद् भव त्रिपाठी

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा haribhoomi.com में एक्सप्लेनर राइटर के रूप में चार महीने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में Special Coverage News में न्यूज राइटर के रूप में कार्यरत हूं। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग और लप्रेक लिखने में विशेष रुचि है।

    Next Story