रेप पीड़िता की आपबीती सुनकर आप की आंखों से भी निकल आएंगे आंसू, आश्रम की चारदीवारी में हुआ कांड

पुलिस ने बताया है कि पीड़िता लड़की ने अपनी शिकायत में आश्रम के संचालक के खिलाफ कई सारे आरोप लगाए हैं।

Update: 2023-06-20 11:28 GMT

पुलिस ने बताया है कि पीड़िता लड़की ने अपनी शिकायत में आश्रम के संचालक के खिलाफ कई सारे आरोप लगाए हैं। लड़की ने बताया कि पूर्णानंद ने कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया। यहां तक कि उसे मानसिक रूप से कई बार परेशान भी किया गया इसके बाद उसका बाहर निकलना भी बंद कर दिया गया

Sexual assault with minor girl in Gnanananda Ashram: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम ओटीटी पर मशहूर वेब सीरीज आश्रम की कहानी जैसा एक मामला सामने आया है। आश्रम वेब सीरीज में आश्रम का संचालक लड़कियों का शोषण करता था उन्हें प्रताड़ित करता था और उन्हें बाहर की दुनिया से दूर रखता था। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है जो वेंकोजीपालेम (Gnanananda Ashram, Venkoji) में मौजूद ज्ञानानंद आश्रम से सामने आया है. पीड़ित लड़की ने आश्रम के संचालक के बारे में पूरा काला चिट्ठा खोल कर रख दिया है और उसने पुलिस को अपनी आपबीती भी बताई है।इसके बाद उसने उन सभी के खिलाफ एफआइआर भी दर्ज करवाई है।नाबालिग पीड़िता ने आश्रम के संचालक पूर्ण आनंद सरस्वती पर यौन शोषण और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है और पुलिस में केस दर्ज करवाया है।

इस मामले में पुलिस ने आश्रम के संचालक पूर्णानंद सरस्वती को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने पीड़ित लड़की को भी मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित लड़की ने अपनी शिकायत में आश्रम के संचालक के ऊपर कई सारे आरोप लगाए हैं। लड़की ने यह भी बताया कि पूर्णानंद ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए।यहां तक कि उसे मानसिक रूप से परेशान भी किया गया और उसके बाहर निकलने पर भी रोक लगा दी गई थी।पीड़िता का कहना है कि वह चाह कर भी आश्रम के बाहर नहीं निकल पा रही थी लेकिन एक बार जब उसे मौका मिला तो उसने सीधे विजयवाड़ा का रास्ता पकड़ा। इसके बाद उसने पुलिस स्टेशन में शिकायत की और मामला दर्ज करवाया। पुलिस स्टेशन मे लड़की के माता-पिता की मौत के बारे में बताया गया।

पुलिस ने बताया कि लड़की के मां बाप नहीं है और वह अपनी नानी के यहां रहती थी।इसी दौरान उसके ननिहाल पक्ष से उसे आश्रम में भर्ती करवाया गया था हालांकि आश्रम में उसके साथ बहुत बुरा सलूक हुआ और उसे शोषण का शिकार भी होना पड़ा। अब पुलिस इस मामले में गहराई से जांच कर रही है और आरोपी संचालक पूर्णानंद से भी पूछताछ की जा रही है।

Tags:    

Similar News