जानें- क्या कहता है आपका (शुक्रवार 19 जनवरी 2018) का राशिफल

Update: 2018-01-18 23:30 GMT

आज शुक्रवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

 मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। शासन सत्‍ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

 वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। संतान को कष्‍ट रहेगा।

 मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। लेकिन अपनी भावनाओं को वश में रखें।

 कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्‍मविश्वास से लबरेज रहेंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

 सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज भवन सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा, लेकिन पिता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

 कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। सुस्‍वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी।

और राशि अगले पेज पर देखें।

आगे पढ़े

Similar News