जानें- क्या कहता है आपका (शुक्रवार 19 जनवरी 2018) का राशिफल

Update: 2018-01-18 23:30 GMT

 तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्‍थितियां रहेंगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। पैतृक सम्‍पत्‍ति का लाभ हो सकता है।

 वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

 धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आलस्‍य की अधिकता रहेगी। व्‍यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचने का प्रयास करें। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन की संभावना बन रही है।

 मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज अपनी भावनाओं को वश में रखें। क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है।

 कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्‍मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन आत्‍मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। मित्रों के साथ यात्रा पर जाना हो सकता है।

 मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज भौतिक सुखों का विस्‍तार होगा। खर्चों में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।


Similar News