जानें- क्या कहता है आपका (शुक्रवार 26 जनवरी 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आज आपका दिन

Update: 2018-01-25 23:30 GMT

आज शुक्रवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

 मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। रहन-सहन कष्‍टमय हो सकता है। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं।

 वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज आत्‍मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्‍की के योग बन रहे हैं।

 मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज मानसिक शांति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार की जिम्‍मेदारी बढ़ सकती हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

 कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज परिवार की जिम्‍मेदारियां बढ़ सकती हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं। संतान को कष्‍ट होगा।

 सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ेगी। किसी पुराने मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

 कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज अपनी भावनाओं को वश में रखें। व्‍यर्थ के विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है।

और राशि अगले पेज पर देखें।

आगे पढ़े

Similar News