जानें- क्या कहता है आपका (शुक्रवार 26 जनवरी 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आज आपका दिन

Update: 2018-01-25 23:30 GMT

 तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज मन में शांति एवं प्रसन्‍नता के भाव रहेंगे। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। वस्‍त्रादि उपहार में मिल सकते हैं।

 वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। रहन-सहज में असहज रहेंगे।

 धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज धैर्यशीलता में कमी आएगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

 मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज नौकरी में इच्‍छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्‍मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। सम्‍पत्‍ति से आय के स्रोत बन सकते हैं।

 कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज परिवार में सुख-शांति रहेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं।

 मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज मानसिक चिंता रहेगी। बातचीत में संयत रहें। माता के परिवार की किसी महिला से धन प्राप्‍ति हो सकती है। नौकरी में तरक्‍की हो सकती है।


Similar News