जानें- क्या कहता है आपका (सोमवार 07 मई 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आज सोमवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:;
आज सोमवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः
मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज कला एवं संगीत में रुझान बढ़ेगा। कुछ पुराने मित्रों से सम्पर्क बन सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज वाणी में सौम्यता रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज शैक्षिक या शोध कार्यों के लिए विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज क्षणे रुष्टा- क्षण तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। नौकरी में बदलाव हो सकता है। कार्यभार में वृद्धि भी सम्भव है।
और राशि अगले पेज पर देखें।