जानें- क्या कहता है आपका (सोमवार 07 मई 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आज सोमवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:;
तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज वस्त्रों आदि के प्रति रुचि बढ़ेगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। भवन के सामने साज-सज्जा पर खर्च बढ़ेंगे। माता से धन की प्राप्त हो सकती है।
धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आलस्य में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। माता का सानिध्य एवं सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में सुख शान्ति रहेगी।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। व्यवहारिकता में कमी आ सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। खर्च बढ़ेंगे।