राशिफल:-
मेष राशि:- आज आपके घर और कार्यस्थल पर बेहतर वातावरण रहने से काफी प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी करने वालों के लिए पदोन्नति का योग है। कार्यालय में उच्च पदाधिकारियों आपके कार्य की सराहना करेगें। परिवार में हर्षोल्लास का माहौल रहेगा। माता की तरफ से लाभ मिलेगा। सरकारी कार्यों में आज सफलता मिलेगी।
वृष राशि:- आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से काफी थकान और आलस्य का अनुभव करेगें जिससे उत्साह की कमी रहेगी। इसका प्रभाव व्यावसायिक क्षेत्र में देखने को मिलेगा तथा उससे परेशानी हो सकती है। उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार आपके प्रति नकारात्मक रहेगा। संतान के साथ भी मतभेद हो सकता है। किसी भी महत्त्वपूर्ण निर्णय को आज स्थगित रखना ही लाभदायक रहेगा।
मिथुन राशि:- आज आपको कोई भी नया काम आरंभ नहीं करने तथा अपने स्वास्थ्य के प्रतिसावधान रहने की सलाह देते हैं। कफ तथा पेट संबंधी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। शल्यक्रिया जैसे बड़े मामलों को संभव हो तो आज के लिए टाल देना उचित रहेगा। आज आप काफी व्यग्र और चिंतित रहेगें। जलक्षेत्र से दूर रहें। खर्च में वृद्धि होगी। वाणी और व्यवहार पर संयम रखना आवश्यक है।