कर्क राशि:- आज दैनिक कार्यों के अलावा आप अपना आज का समय मनोरंजन तथा मिलने जुलने में बीताएंगे। स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा तथा दोस्तों के साथ घूमने जाएंगें। विपरीत लिंगीय मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। प्रबल धन लाभ का योग है। आपके व्यापार में वृद्धि होगी। भागीदारी से लाभ होगा। दलाली, कमिशन, व्याज आदि की आय से पैसे की भरमार रहेगी। सार्वजनिक जीवन में मान- सम्मान बढ़ेगा। कार्यों में सफलता के साथ स्वास्थ्य भी बना रहेगा।
सिंह राशि:- आज कार्य में सफलता पाने के लिए आज का दिन उत्तम है। आपके द्वारा किए गए कार्य से आपको यश और कीर्ति मिलेगा। परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा। तन-मन से आप ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। नौकरी- धंधे की जगह सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। माता के परिवार की ओर से अच्छे समाचार मिलेगें। खर्च बढ़ेगा। बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार आएगा।
कन्या राशि:- आज आपकी कल्पनी शक्ति पूरे निखार पर होगा। आज का दिन साहित्य सृजन के लिए उत्तम है, विद्यार्थी विद्याध्यन में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। आपके स्वभाव में भावुकता और कामुकता अधिक रहेगी। पेट दर्द की संभावना है। मन में भय रहेगा। मानसिक संतुलन बनाए रखें। प्रेमियों के प्रणय के लिए आज का दिन अनुकूल है।