Bihar Board 10th Result 2022 : कल जारी होगा बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट, तारीख और समय घोषित

Bihar Board 10th Result 2022 : बिहार बोर्ड दसवीं का रिजल्ट कल दोपहर 1:00 बजे घोषित किया जाएगा। 

Update: 2022-03-30 14:03 GMT

Bihar Board 10th Result 2022 : बिहार बोर्ड दसवीं का रिजल्ट कल दोपहर 1:00 बजे घोषित किया जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इसके लिए आज बुधवार को रिजल्ट की डेट और समय की घोषणा कर दी है। बिहार बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा कल दिनांक 31 मार्च 2022 को दोपहर बाद 1:00 बजे मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2022 का परीक्षा फल जारी किया जाएगा। इस मौके पर शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव संजय कुमार भी मौजूद रहेंगे। 

बिहार बोर्ड रिजल्ट की डेट और समय घोषित होने के साथ ही राज्य के करीब 16 लाख छात्रों छात्रों का इंतजार की अंतिम घड़ी आ गई है। गुरुवार को रिजल्ट जारी होने की पुष्टि होते ही कुछ छात्रों धड़कनें बढ़ने लगेंगी तो वहीं कुछ छात्र सुकून महसूस करेंगे। पिछले कई दिनों से रिजल्ट घोषित किए जाने की संभावना में छात्र लगातार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों को देख रहे थे।

Tags:    

Similar News