बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वo राम विलास पासवान की पहली पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

नीतीश कुमार ने कहा कि, "उनके द्वारा किये कार्य को लोग याद रखेंगे।उनकी लोकप्रियता सदैव बनी रहेगी

Update: 2021-10-08 11:14 GMT

पटना: स्व. रामविलास पासवान की पहली पुण्य तिथि के अवसर लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यालय में बिहार के राज्यपाल फागू चौधरी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पितकर उन्हें भावभींनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इन दोनों ने स्व. रामविलास पासवान के जीवनवृत पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि, "उनके द्वारा किये कार्य को लोग याद रखेंगे।उनकी लोकप्रियता सदैव बनी रहेगी। आरंभ से ही उनसे व्यक्तिगत संबध था।अभी उनके जाने की उम्र नहीं थी,लेकिन तवियत खराब रहने के पिछले वर्ष उनका निधन हो गया। उनके लिए मेरे मन में सदैव आदरभाव बना रहेगा।उनकी स्मृति को लोगों तक पहुंचाने के लिए हरसंभव कार्य करेंगें।"

इस मौके पर केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपतिनाथ पारस,पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी,शिक्षा म॔त्री विजय कुमार चौधरी,स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय,कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह,पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी, सांसद महबूब अली कैसर, सासंद वीणा देवी, प्रिंस राज, विधान पार्षद संजय सिंह समेत अनेक जनप्रतिनिधि तथा गण्यमान लोग उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News