बिहार: राष्ट्रीय एकता दिवस पर डीजीपी ने दिलायी शपथ

सरदार पटेल ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में और 562 रियासतों से भारत के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी

Update: 2021-10-31 12:41 GMT

पटना : बिहार पुलिस मुख्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक संजीव कुमार सिंघल उपस्थिति में, पद स्थापित सभी वरीय पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को शपथ दिलाया गया।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि भारत के लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को मनाने के लिए भारत सरकार द्वारा 2014 में इस दिन की शुरूआत की गयी। इस वर्ष हमलोग 145 वीं जयंती मना रहे हैं।

सरदार पटेल ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में और 562 रियासतों से भारत के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वे देश के पहले गृह मंत्री और उपप्रधान मंत्री थे। पटेल के राष्ट्र को एकजूट करने के प्रयासों को स्वीकार करने के लिए राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है।

Tags:    

Similar News