बिहार सरकार ने महापर्व को लेकर पुलिस जवानों की छुट्टी पर लगायी रोक

पुलिस महानिदेशक संजीव कुमार सिंघल के आदेश पर एडीजी विधि-व्यवस्था विनय कुमार ने छुट्टी पर रोक लगाने से संबंधित पत्र जारी किया है

Update: 2021-11-01 10:47 GMT

पटना: पुलिस मुख्यालय ने दीपावली, काली पूजा और छठ महापर्व को लेकर विधि-व्यवस्था आपसी सद्भाव बनाए रखने के लिए पुलिस जवान की छुट्टी पर रोक लगा दी है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय ने 1 से 12 नवम्बर तक पुलिस अधिकारियों और जवानों के सभी प्रकार के अवकाश पर रोक लगा दी है।इसके लिए सभी जिला के एसपी को संबंधित आदेश की प्रति भेज दी गयी है।गौरतलब है कि कि त्येहार के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की स्पेशल ड्युटी लगाई जाती है।

राज्य के पुलिस महानिदेशक संजीव कुमार सिंघल के आदेश पर एडीजी विधि-व्यवस्था विनय कुमार ने छुट्टी पर रोक लगाने से संबंधित पत्र जारी किया है। आदेश के तहत दिवाली, काली पूजा और छठ महापर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए 12 दिनों तक पुलिसकर्मियों के सभी प्रकार के अवकाश पर रोक लगाई गई है।

विशेष परिस्थितियों में बहुत जरूरी होने पर अवकाश दिया जा सकता है। इसकी मंजूरी जिला, रेल और अन्य इकाइयों के वरीय पुलिस अधिकारी से लेनी होगी। आदेश की कॉपी सभी जिलों के एसएसपी-एसपी के अलावा इकाइयों और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के कमांडेंट को भेज दी गई है।

Tags:    

Similar News