Bihar News : भाजपा विधायक पर दर्ज हुई FIR, छात्रा की किडनैपिंग का लगाया गया आरोप

भारतीय जनता पार्टी के विधायक विनय बिहारी और उनकी पत्नी चंचला बिहारी के खिलाफ किडनैपिंग के आरोप एफआईआर दर्ज किया गया है, विधायक के एक सहयोगी राजीव सिंह को भी अभियुक्त बनाया गया है...

Update: 2022-02-13 09:48 GMT
सांकेतिक तस्वीर

बिहार में एक भाजपा विधायक पर पुलिस में प्राथमिकी दर्ज की गई है| बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक विनय बिहारी और उनकी पत्नी चंचला बिहारी के खिलाफ किडनैपिंग के आरोप एफआईआर दर्ज किया गया है। विधायक के एक सहयोगी राजीव सिंह को भी अभियुक्त बनाया गया है। तीनों पर पटना के अगमकुआं थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है।

बताया गया है कि केस दर्ज होने के तीन दिन बाद भी छात्रा का कोई सुराग नही मिला है। विनय बिहारी बेतिया के लौरिया से बीजेपी के विधाक हैं। विधायक विनय बिहारी पर कॉलेज छात्रा के अपहरण का आरोप लगाते हुए पटना के अगमकुआं थाने रिपोर्ट दर्ज किया गया है। मिली जानकरी के मुताबिक बीजेपी विधायक विनय बिहारी और उनकी पत्नी चंचला बिहारी के खिलाफ कॉलेज छात्रा के अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विधायक सहित उनकी पत्नी और एक समर्थक के खिलाफ मामला एफआईआर दर्ज किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अगमकुआं थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार मामला बीते 9 फरवरी का है। बताया जा रहा है भूतनाथ रोड स्थित प्रोगेसिव कॉलोनी निवासी ब्रजेश कुमार और रेखा कुमारी की 25 वर्षीय बेटी रीमिशा राज कॉलेज ऑफ कॉमर्स परीक्षा देने के लिए गई हुई थी लेकिन परीक्षा खत्म होने के बाद वह वापस नहीं लौटी। जिसके बाद थाने में शिकायत करने पहुंची रेखा कुमारी ने बताया कि उनकी बेटी का मोबाइल स्वीच ऑफ था। लगभग तीन बजे बेटी के नंबर से का मैसेज मेरे मोबाइल पर आया और फोन पर बात करने की बात कही गई। फिर कॉल करने से बात सीधे लौरिया विधायक विनय बिहारी से हुई।

बताया गया कि विधायक विनय बिहारी ने उस समय एक घंटे बाद बात करने के लिए कहा। एक घंटे के बाद कॉल करने पर विनय बिहारी ने बताया कि उनकी बेटी सही सलामत है। आपको एसपी, डीएसपी जिसके पास जाना है, जाइए। लड़की मेरे साले राजीव सिंह के पास है। एफआईआर दर्ज होने के तीन दिनों के बाद छात्रा का कोई सुराग पुलिस नही जुटा पाई है। बेटी के अगवा होने से उसके माता पिता परेशान हैं। वे पुलिस प्रशासन से बेटी को सकुशल बरामद करने की गुहार लगा रहे हैं।

Tags:    

Similar News