बिहार में बीजेपी नेता अरुण यादव ने पहले मेयर उम्मीदवार पत्नी को गोली मारी, फिर कर ली खुदकुशी

बीजेपी नेता अरुण यादव ने पहले मुंगेर से मेयर उम्मीदवार पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।

Update: 2022-06-16 16:05 GMT

बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार में बीजेपी नेता अरुण यादव ने पहले मुंगेर से मेयर उम्मीदवार पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद खुद को भी गोली मार कर खुदकुशी कर ली। अरुण यादव ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष थे। उनकी पत्नी इस बार मेयर बनने के लिए चुनाव की प्रचार-प्रसार कर रही थीं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से एक पिस्टल और एक कट्टा समेत जिंदा कारतूस बरामद किया है। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा मोहल्ले का है। यहां भाजपा नेता बड़ा बाबू के नाम से चर्चित अरुण यादव के घर से जब गोली चली तो लोग दहशत में आ गए। गोली की आवाज सुनने के बाद लोग उनके घर पहुंचे तो बेडरूम अंदर से बंद था। इसके बाद लोगों ने खिड़की से झांककर देखा तो दोनों पति-पत्नी के शव पड़े हुए थे। जानकारी के मुताबिक, अरुण यादव भाजपा के ओबीसी मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष थे। वहीं, उनकी पत्नी प्रीति कुमारी भाजपा नेता सह मुंगेर नगर निगम के होने वाले चुनाव में मेयर पद के लिए प्रत्याशी थीं। दोनों को कोई संतान नहीं है। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Tags:    

Similar News