बाढ़ एवं अतिवृष्टि के कारण मकान क्षति की मुआवजा राशि दी जाएगी।

Update: 2021-08-27 13:43 GMT

कुमार कृष्णन

मुंगेर।बाढ़ के पानी उतरने पर जिले में हुई मकान क्षति का आकलन किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को निदेश दिया कि सर्वेक्षण कर विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराये। बाढ़ एवं अतिवृष्टि से मकान क्षति के संबंध में सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा मुआवजा राशि दिया जा रहा है।

जिस किसी का मकान अतिवृष्टि या बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुआ है वे अवश्य ही आपदा शाखा मुंगेर (7903012647 ) से संपर्क कर इस संबंध में आवेदन दे। संबंधित अंचलाधिकारी एवं स्वयं के साथ क्षतिग्रस्त मकान का फोटों नाम ,पता, के साथ आपदा कार्यालय में कार्यालय अवधि 10ः00 बजे से 05ः00 तक अवश्य जमा कर दे। सत्यापन उपरांत नियमानुसार मुआवजा राशि पीड़ितों को दिया जायेगा।

Tags:    

Similar News