प्लास्टिक बनाने के फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट, मजदूरों ने भाग कर बचाई अपनी जान

मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र स्थित गिद्धा विशुनपुर में शनिवार को प्लास्टिक बनाने वाली फैक्ट्री का हाई कम्प्रेसर मशीन ब्लास्ट कर गया।

Update: 2022-02-26 14:02 GMT

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र स्थित गिद्धा विशुनपुर में शनिवार को प्लास्टिक बनाने वाली फैक्ट्री का हाई कम्प्रेसर मशीन ब्लास्ट कर गया। बता दें कि धमाका इतना जोरदार था कि तीन किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनाई पड़ी।

इस मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि फैक्ट्री छह माह से चल रहा था। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि एक साल से अधिक से चल रहा था। जब ये फैक्ट्री बन रहा था। उसी समय स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया था। लेकिन, वह नहीं माना। उल्टे लोगों को धमकाने लगा कि रंगदारी मांगने का केस करवा देगा। इससे आसपास के लोगों ने चूप्पी साध ली। इसके बाद फैक्ट्री चालू हो गया।

बता दें कि इलाके के लोगों ने बताया कि इस फैक्ट्री में 10-12 मजदूर काम करते थे। जो प्रतिदिन सुबह नौ बजे आते थे। फिर शाम को पांच बजे चले जाते थे। घटना के बाद से किसी मजदूर का पता नहीं लग रहा है। सभी पहले ही भाग गए थे। उक्त मजदूर आसपास के गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोग मजदूरों को खोज रहे हैं। हालांकि किसी का सुराग अभी नहीं मिल रहा है। वे लोग घर गए या कहीं और भाग गए। इसकी खोजबीन जारी है। 

Similar News