पैसों का लालच देकर नाबालिग के साथ गैंगरेप

पटना की रहने वाली लड़की के साथ पहले दिल्ली फिर वाराणसी ले जाकर दस लोगों ने किया रेप।

Update: 2022-03-29 09:00 GMT

पटना की एक 17 साल की लड़की के साथ पैसों की बारिश का लालच देकर गैंगरेप किया गया है। उसे पहले पटना से दिल्ली बुलाया गया। बाद में बनारस ले जाया गया। 10 लड़के उसे और उसकी एक सहेली को एक बाबा के पास ले गए। जहां पूजा करने का ढोंग किया गया। कुछ देर बाद उस लड़की को प्रसाद खाने के लिए दिया गया। इसके बाद वो बेहोश हो गई। लड़की के साथ ढोंगी बाबा समेत 10 लोगों ने गैंगरेप किया। इसके बाद बिस्तर पर नोट बिछाए गए और लड़की को उसके ऊपर सोने को कहा गया। बिना कपड़ों के यहां लड़की का वीडियो भी बनाया गया।

*जानिए क्या है पूरा मामला*

मामला 1 से 3 मार्च के बीच का है। घटना के 24वें दिन यानी 28 मार्च को यह मामला पटना में राजीव नगर थाना पहुंचा। पीड़िता की लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की।पीड़िता ने बताया कि उसके बाद उसकी सहेली के साथ भी वो लोग यही करने वाले थे, लेकिन उसके पीरियड्स चल रहे थे इसलिए उसे पूजा में बैठने से रोक दिया गया। जैसे-तैसे लड़की उनके चंगुल से बचकर भागी और पटना में अपने परिवार के पास पहुंची। इसके बाद ये मामला थाने पहुंचा।

*गरीब घर की लड़की थी लालच में आ गईं*

लड़की की एक दोस्त की मकान मालकिन ने उन्हें बाबा के बारे में बताया था। उसने कहा था कि वहां पूजा करवाने के बाद पैसों की बारिश होने लगती है। तुम्हारे सारे कष्ट दूर हो जाएंगे। लड़कियां उसके झांसे में आ गईं और फरीदाबाद के लिए निकल गईं। दोनों लड़कियां गरीब घर से थीं जिसका उसने फायदा उठाया।

*बनारस से फरीदाबाद ले गए थे*

दरअसल, इस मामले में राजीव नगर थाने की एक महिला का रोल सामने आया है। पीड़ित लड़की का आरोप है कि प्रियंका (सहेली की मकान मालकिन) ने ही उसे पूजा पर बैठने और पैसों का झांसा दिया था। इसके बाद ही वो अपनी एक लड़की दोस्त के साथ 27 फरवरी को पटना से ट्रेन से पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन गई। फिर वहां से बल्ला नाम का युवक दोनों लड़कियों को बनारस ले गया। यहां से प्रशांत नाम का युवक और उसके साथ करीब 10 लोग थे। जो 1 मार्च को बनारस से फरीदाबाद ले गए। वहां पहुंचने पर एक बाबा के घर में रखा।

*नोटों की गड्डी रखकर गंदा वीडियो बनाया*

पीड़िता ने बताया कि घर के अंदर में ही पूजा का स्थान बना हुआ था। पूजा करने के नाम पर मुझे बैठाया गया। फिर प्रसाद के नाम पर कुछ खाने को दिया। इसके बाद वो अपने होश में नहीं थी। इसके बाद ही उसके साथ बाबा ने रेप किया। बाबा के बाद बनारस से फरीदाबाद मेरे साथ आए 10 लड़कों ने भी मेरे साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बिस्तर पर नोटों की गड्डी रखकर उसका गंदा वीडियो बनाया। उस दौरान मेरे शरीर पर कपड़े नहीं थे। दो दिन तक पुजारी के पास उसे रखने के बाद वापस बनारस लाया गया। यहां से वो किसी तरह निकली और फिर अपनी जान बचा पाई। फिर पटना पहुंची। इसके बाद इसने प्रियंका को पूरी बात बताई तो उसने कहीं भी जाने और घटना के बारे में किसी को बताने से यह कहकर मना किया कि वो उसे रुपया दिलवा देगी। मगर, ऐसा नहीं हुआ।

*गरीब लड़कियों को पैसे का लालच देकर बाबा के पास ले जाते हैं*

पीड़िता का दावा है कि सोमवार को प्रियंका उस पर फिर से बनारस चलने को कह रही थी। इसके लिए दबाव बना रही थी। इसके बाद ही वो राजीव नगर थाना कंप्लेन करने पहुंची। पीड़िता का आरोप है कि प्रियंका जिस्मफरोशी का धंधा चलाती है। गरीब परिवार की लड़कियां उसकी शिकार बनती हैं। फिलहाल राजीव नगर थाना की पुलिस ने सोमवार की देर रात को इस मामले में FIR दर्ज कर ली है। पुलिस जांच में जुट गई।

Tags:    

Similar News