हर शनिवार होगा जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में जनता दरबार

Update: 2021-11-12 12:27 GMT

मुंगेर। निदेशक, प्रशासन -सह- अपर सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार पटना के आदेशानुसार प्रत्येक सप्ताह के शनिवार (अवकाश नहीं रहने पर) को पूर्वाह्न 11ः00 बजे से अपराह्न 02ः00 बजे तक जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय मेंMunger News, Munger Voter List, Janta Darbar, District Education Officer, Janta Darbar in office आयोजन किया जायेगा।

इस बावत जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पत्र जारी कर कहा है कि सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा) मुंगेर एवं सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निदेश दिया गया है कि वे उक्त तिथि को अपने-अपने मुख्यालय में बने रहेंगे तथा अपना मोबाईल ऑन रखेंगे। केवल निर्वाचन कार्य/माननीय उच्च न्यायालय एवं अन्य अति महत्वपूर्ण प्रयोजन से संबंधित कार्यों के लिए ही अनुपस्थिति अनुमान्य होगा। पूर्वाहन 10ः00 बजे से परिवादियों के लिए निबंधन कार्य जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय मुंगेर में प्रारंभ होगा।

पूर्वाहन 10ः30 बजे तक सभी निबंधन कार्य पूर्ण कराया जा सकेगा। उक्त अवधि के बाद निबंधन नहीं किया जायेगा। पूर्वाहन 11ः00 बजे से परिवादियों की क्रमवार सुनवाई की जायेगी। निबंधन हेतु पर्ची का मुद्रण एवं जनता दरबार के आगन्तुक के बैठने की व्यवस्था एवं पेयजल इत्यादि कराने की जिम्मेदारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान, मुंगेर एवं लेखा पदाधिकारी, मुंगेर शिक्षा अभियान की होगी। श्री नवनीत कुमार (लिपिक), जिला शिक्षा पदाधिकारी मुंगेर परिवादियों के परिवाद पत्रों को संकलित कर इसके निष्पादनार्थ अधिकृत होगे। सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अपने अपने लाभुक योजनाओं वेतन भुगतान सेवांत लाभ/माननीय उच्च न्यायालय से संबंधित प्रभारी लिपिकों के साथ जनता दरबार मे भाग लेगे।

Tags:    

Similar News