लव मैरिज शादी के डेढ़ महीने बाद ब्वॉयफ्रेंड संग फरार हुई युवती

लव मैरिज के बाद भी संतुष्ट नहीं थी पत्नी सारा सामान लेकर हो गई फरार

Update: 2022-06-21 11:30 GMT

बिहार के पटना में लव मैरिज के डेढ़ महीने बाद लड़की बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई। दोनों का 2 साल पहले अफेयर शुरू हुआ था। परिवार के लोग इस रिश्ते से खुश नहीं थे। दोनों ने परिवार को मनाया और शादी भी की, लेकिन अब लड़की किसी और के साथ भाग गई।पति का कहना है कि वो किसी और से बात करती थी। एक बार मैंने उसे फोन पर बात करते पकड़ लिया था। वो बोली- मैं आपके साथ नहीं रहना चाहती हूं। उसी के साथ रहना है। मुझे वो ही चाहिए। इसके बाद हमारे बीच झगड़ा हुआ था।

पति ने लगाया आरोप

पति बोला कि मेरे घर के सामान तोड़कर और कैश, ज्वेलरी लेकर भाग गई। परेशान पति ने नौबतपुर थाने में अपनी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पति ने बताया कि वह अपने साथ 20 हजार कैश, मंगलसूत्र और ज्वेलरी लेकर चली गई।

पति बोला सारी रात करती थी फोन पर दूसरे लड़के से बात

पति का आरोप है कि कि शादी के बाद जब सुमन ससुराल पहुंची तो रात रात भर किसी दूसरे लड़के से बात करने लगी। जब पति इसका विरोध किया तो वह पति के बातों को भी सुनने के लिए तैयार नहीं थी।

इस बीच सोमवार को पति को रात में सो गया। इसके बाद सुमन घर में रखे गए नकद ₹20 हजार एवं मंगलसूत्र सहित सोने के जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गए।

हादसे के बाद नौबतपुर थाने में मामला दर्ज कराया है। बातचीत के क्रम में सत्यानंद ने बताया कि शादी से पूर्व की सुमन का किसी दूसरे लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

इस बात की जानकारी उसे नहीं थी। जब उसने अपने पूर्व के प्रेमी से बात करने से मना किया तो वह ससुराल से नकद, सोने के गहने, मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दिया है।


Tags:    

Similar News