Ram Mandir पर RJD नेता का विवादित बयान, बोले- 'नफरत की जमीन पर हो रहा है राम मंदिर का निर्माण'

RJD प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, “भारत में राम को लोगों के दिलों में से छीन कर सिर्फ पत्थरों के आलीशान भवन में बैठाया नहीं जा सकता।

Update: 2023-01-07 06:26 GMT

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) ने राम मंदिर (Ram Mandir) को लेकर बड़ा बयान दिया है। शुक्रवार को पटना में पत्रकारों से बात करते हुए राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण नफरत की जमीन पर हो रहा है।

जगदानंद सिंह ने कहा, "नफरत की जमीन पर राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, इस देश में इंसानियत से बड़ा उन्मादियों के राम बचे हुए हैं। अब लोगों, गरीबों, अयोध्या के राम, शबरी के जूठन खाने वाले राम नहीं हैं बल्कि पत्थरों के भीतर कैद रहने वाले राम रहेंगे।"  

RSS वालों के राम जहां चाहे बैठे

RJD प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, "भारत में राम को लोगों के दिलों में से छीन कर सिर्फ पत्थरों के आलीशान भवन में बैठाया नहीं जा सकता। हम लोग हे राम वाले हैं जय श्री राम वाले नहीं हैं।" उन्होंने आगे कहा, "1 तारीख से अब राम होंगे, बाकि अब तक क्या थे? भारत में माना जाता था कि राम मय हैं, कृष्णमय हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। भारत के राम कण-कण में रहेंगे, RSS वालों के राम जहां चाहे बैठे।"

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा में कहा कि अयोध्या में राम मंदिर एक जनवरी 2024 को बनकर तैयार हो जाएगा। इस बयान के बाद विपक्ष की तरफ से बयानबाजी तेज हो गई है। दरअसल अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण का काम जबरदस्त तेजी से चल रहा है और उसी तेजी से गृहमंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने ऐलान कर दिया कि देश की जनता 1 जनवरी 2024 से भगवान श्रीराम के दिव्य दर्शन कर सकेगी।

Tags:    

Similar News