असामाजिक कृत्यों पर कड़ी निगरानी रखी जायेगी- डीएम

Update: 2021-11-09 12:50 GMT

मुंगेर। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संग्रहालय सभागार में संयुक्त रूप से ब्रीफिंग की। उन्होंने कहा कि छठ पर्व शुद्धता एवं स्वच्छता का पर्व है। 07 जगहों पर कंट्रोल रूम सह वाच टावर बनाया गया है। ध्वनि विस्तारक यंत्र से लगातार एलाउंस कि जाती रहेगी।

वाच टावर द्वारा घाटों की निगरानी की जायेगी। वे विभिन्न दंडाधिकारियों को तथा भीड़ नियंत्रण को उपर से रेगुलेट करते रहेगे। पटाखो छोड़ने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। प्रोपर पार्किंग व्यवस्था किया गया है। भीड़ नियंत्रण हेतु विभिन्न छठ घाट के आस पास ड्रोप गेट बनाया गया है। महिलाओं की वस्त्र बदलने हेतु चेंजिंग रूम बनाया गया है। अफवाहों पर पैनी दृष्टि रखी जायेगी। असामाजिक तत्व जो घाटों पर असामाजिक कृत्य करते है। उसपर कड़ी निगरानी रखी जायेगी तथा कठोरता से निपटा जायेगा।

छठ व्रतियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए काफी प्रकाश व्यवस्था, कंट्रोल रूम 06344-299961 (जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र, मुंगेर) 24 घंटे कार्यरत रहेगा। खतरनाक घाट को जल स्तर की गहराई को देखते हुए चिह्नित किया गया है। बंगाली टोला घाट, मगही टोला घाट (बेलन बाजार), हेरूदियारा में सतीचैड़ा घाट, क्वाटर घाट, फिल्ड घाट एवं मोर्चा घाट खतरनाक घाट की सूची में है। इन घाटों पर पूर्णतः प्रवेश निषेद्य रहेगा।

गोताखोर लाईफ जैकेट एवं एफआरपी वोट के साथ जिले में तैनात किये गये है। एनडीआरएफ की 04 टीम 04 जोन के लिए भ्रमणशील रहेगे। मोबाईल आपदा राहत केन्द्र के साथ साथ पैरामेडिकल स्टाफ की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है। सफाई व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, हेल्थ डेस्क की व्यवस्था रहेगी। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि ससमय अपने ड्यूटी स्थल पर पहुच जाय तथा पूरी चौकसी एवं सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे।

Tags:    

Similar News