जिला स्तर पर होगा युवा उत्सव का आयोजन

Update: 2021-12-16 12:35 GMT

मुंगेर। कला संस्कृति एवं युवा विभाग से प्राप्त निदेश के अनुसार जिला स्तर पर युवा उत्सव का आयोजन किया जायेगा। युवा महोत्सव में कई विधाओं में प्रतिभागी जिनकी उम्र 15 से 35 वर्ष के बीच भाग ले सकते है। गायन, वादन, नृत्य, नाटक आदि विधाओं में एकल एवं समूह के रूप में भाग ले सकते है। समूह गायन एवं लोकगीत में गायकों की अधिकतम संख्या 10 हो सकती है।

लोकगीत किसी भी क्षेत्रीय भाषा में हो सकता है। पर प्रस्तुति के लिए फिल्मी गीत के उपयोग की अनुमति नहीं होगी। लोकगीत के लिए अधिक अवधि 7 मिनट जबकि नाटक की समय अवधि 45 मिनट की अवधि से अधिक नहीं होनी चाहिए। नाट्य प्रस्तुति में कलाकारों की अधिकतम संख्या 12 होनी चाहिए। वादन में प्रतिभागी अपना वाद्य यंत्र साथ लायेगे। शास्त्रीय नृत्य, चित्रकला, मूर्तिकला, हस्तशिल्प, छायाचित्र एक्सटेम्पोर आदि प्रतियोगिता का अध्ययन किया जायेगा। जिला स्तरीय युवा महोत्सव में विभिन्न विधाओं में अलग अलग चयनित प्रथम स्थान प्राप्त कलाकारों को राज्यस्तरीय युवा उत्सव सहरसा में भाग लेने का मौका मिलेगा। उसके बाद राष्ट्रीय उत्सव जो 12 से 16 जनवरी 2022 में प्रस्तावित है।


Tags:    

Similar News