रामलीला मैदान में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी, देश भर के लाखों लोग रैली में शिरकरत करेंगे- सुभाष चोपड़ा

दिल्ली के सभी रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तैनाती कर दी गई. देर रात्रि व आज तड़के तक भारी संख्या में लोग रैली में पहुचने शुरु हो जाऐगे. यह जानकारी सुभाष चोपड़ा ने दी, रैली स्थल के समीपस्त क्षेत्रों व दिल्ली के बार्डरों को कांग्रेसमय किया गया है।

Update: 2019-12-14 03:31 GMT

नई दिल्ली,13 दिसम्बर, 2019 : कांग्रेस पार्टी द्वारा कल दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली भारत बचाओं रैली की तैयारियों को अंतिम रुप दे दिया गया है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने आज रामलीला मैदान व दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों को दौरा करने के बाद दावा किया कि रैली ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि पूरे देश से लाखां की तादात में लोग रामलीला मैदान के लिए चल पड़े है।

ज्ञातव्य है कि बेरोजगारी, बेकारी, भूख, किसानों की बदहाली, आर्थिक मंदी के खिलाफ कांग्रेस की भारत बचाओं रैली को कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य भी सम्बोधित करेंगे। रैली स्थल के चारो ओर और समूची दिल्ली में श्रीमती सोनिया गांधी व राहुल गांधी के बड़े-बडे होर्डिंग लगाए गए है। बड़े पैमाने पर पार्टी ने प्रचार सामग्री भी वितरित कराई है। रैली स्थल के 10 किलोमीटर के दायरे को चारो तरफ तिरंगे झंडे से पाटा जा रहा है।

 सुभाष चोपड़ा व मुकेश शर्मा ने कहा कि दिल्ली के सभी बार्डरों पर बाहर से आने वाले लोगों को व्यवस्थित ढंग से रामलीला मैदान तक पहुॅचाने के लिए कांग्रेस की 100 टीमां का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि बार्डरों से रामलीला मैदान तक पार्टी के झंडे लगाए जा रहे है। बाहर से आने वालों के लिए रास्ते में पीने के पानी का इंतजाम भी कांग्रेस पार्टी कर रही है।

प्रदेश द्वारा बयान मे बताया गया है कि एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशनों पर देश के अन्य हिस्सों से लोग देर रात व कल प्रातः पहुचने शुरु हो जाऐगे, लिहाजा उन्हें रैली स्थल तक पहुचानें की जिम्मेदारी भी संगठन द्वारा तय की गई है। सभी स्टेशनों पर कांग्रेस कार्यकर्ता तिरंगे झंडे, बेनरों के साथ आगंतुकों के स्वागत के लिए तैनात है।

 सुभाष चोपड़ा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने पहली बार कांग्रेस कार्यकर्ताओं व दिल्ली के नागरिकों को आग्रह किया है कि वो ट्रेफिक जाम की स्थिति से बचने के रैली में भारी संख्या में पहुॅचने के लिए मेट्रो का प्रयोग करें। नजफगढ़, नांगलोई, बवाना, महरौली, बदरपुर, लोनी आदि क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग मेट्रो में रामलीला मैदान पहुॅचेंगे। लिहाजा सभी मेट्रो स्टेशनों पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मुस्तेद रहने के लिए कहा गया है। 

 

Tags:    

Similar News