दूरदर्शन के एंकर नीलम शर्मा का निधन, समाचार जगत में शोक की लहर

Update: 2019-08-17 11:27 GMT

 पिछले दो दशक से पब्लिक ब्राडकास्टर डीडी न्यूज़ की समाचार वाचक और मशहूर एंकर नीलम शर्मा का शनिवार को बीमारी के बाद निधन हो गया। इसकी जानकारी लोगों को तब हुई जब दूरदर्शन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर नीलम के निधन की सूचना दी।

पिछले कई दिनों से 50 वर्षीय ब्रांको निमोनिया से पीड़ित थी और नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

शनिवार दोपहर करीब दो बजे वेंटिलेटर पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर नोएडा स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। 6 बजे उनका अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर होगा। नीलम अपने पीछे पति व 15 वर्षीय पुत्र को छोड़ गयी हैं।

वह पिछले 20 वर्षों से दूरदर्शन से जुड़ी हुई थीं और इसी साल मार्च में उन्हें नारी शक्ति सम्मान से नवाजा गया था।

Tags:    

Similar News