भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारीयों की नियुक्ति की

भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरु कर दी है।

Update: 2019-08-09 07:02 GMT

नई दिल्ली। अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होना है लेकिन बीजेपी ने अभी से ही इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है।  और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने चुनाव को देखते हुए  चुनाव प्रभारी,चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त करने लग गये। जिससे की पार्टी का जनाधार अक बार फिर लोकसभा चुनाव की तरह सामने आये।  

झारखण्ड विधानसभा के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ओम प्रकाश माथुर को चुनाव प्रभारी, बिहार के मंत्री नंद किशोर यादव को चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त करते हैं। झारखण्ड में कुल 82 विधानसभा सीट है लेकिन एक सीट पर चुनाव नही होता वो मनोनीत किया जाता है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव को चुनाव प्रभारी, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और कर्नाटक के पूर्व विधायक लक्ष्मण सावदी को आगामी चुनाव सह प्रभारी के रूप में नियुक्त करते हैं। जहा पर कुल 288 विधानसभा सीटे है।

हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को चुनाव प्रभारी, उत्तर प्रदेश के मंत्री भूपेंद्र सिंह को चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त करते हैं। हरियाणा विधानसभा में कुल 90 सीटें है।

दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को दिल्ली का चुनाव प्रभारी बनाया है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और नित्यानंद राय को चुनाव सह प्रभारी भी बनाया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू को प्रदेश संगठन प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ को सह प्रभारी बनाया गया है। दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीट है।



Tags:    

Similar News