दिल्ली विधानसभा चुनाव : BJP ने जारी की 57 उम्मीदवारों की सूची, कपिल मिश्रा को मॉडल टाउन से मिला टिकट

क्लिक कर पढ़िए- बीजेपी ने किसे कहां से टिकट दिया है

Update: 2020-01-17 11:15 GMT

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। आपको बतादें कि गुरुवार देर रात तीन घंटे चली चुनाव समिति की बैठक में दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का चयन कर लिया गया था। जिसके बाद आज सभी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी गई। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने उम्मीदवारों के नाम कि घोषणा की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बताते चले कि दिल्ली में नामांकन प्रक्रिया बीते 14 जनवरी से शुरू हो चुकी है। 21 जनवरी तक नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि है। ऐसे में उम्मीद है कि शुक्रवार तक यह सूची जरूरी जारी कर दी जाएगी।

पढ़ें, बीजेपी ने किसे कहां से दिया टिकट

नरेला- नीलदमन खत्री

तिमारपुर- सुरेंद्र सिंह बिट्टू

आदर्श नगर - रादकुमार भाटिया

बादली- विजय भगत

रिठाला- मनीष चौधरी

बवाना (अ.जां)- रवींद्र कुमार इंद्राज

मुंडका- मास्टर आजाद सिंह

किरारी- अनिल झां

सुल्तानपुर माजरा - रामचंद्र छावरिया

मंगोल पुरी - करमसिंह कर्मा

रोहिणी- विजेंद्र गुप्ता

शकूर बस्ती- डॉ. एससी वत्स

त्रिनगर - तिलक राम गुप्ता

वजीरपुर - डॉ. महेंद्र नागपाल

मॉडल टाउन- कपिल मिश्रा

सदर बाजार- जय प्रकाश

चांदनी चौक- सुमन कुमार गुप्ता

मटिया महल- रवींद्र गुप्ता

बल्लीमारान- लता सोढ़ी

करोल बाल- योगेंद्र चंदोलिया

पटेल नगर- परवेश रतन

मोदी नगर - सुभाष सचदेवा

मोदीपुर - कैलाश सांखला

तिलक नगर- राजीव बब्बर

जनकपुरी- आशीष सूद

विकासपुरी- संजय सिंह

उत्तम नगर- कृष्णा गहलोत

द्वारका- प्रद्युम्न राजपूत

मटियाला- राजेश गहलोत

नजफगढ़- अजीत खरखरी

बिजवासन- सतप्रकाश राणा

पालम - विजय पंडित

राजिंदर नगर- सरकार आरपी सिंह

जंगपुरा- सरदार इमरित सिंह बख्शी

मालवीय नगर- शैलेंद्र सिंह मोंटी

आरके पुरम- अनिल शर्मा

छतरपुर - ब्रह्म सिंह तंवर

देवली- अरविंद कुमार

अंबेडकर नगर- खुशी राम

ग्रेटर कैलाश- शिखा रा

तुगलकाबाद - विक्रम बिधूड़ी

बदरपुर- रामवीर सिंह बिधूड़ी

गांधी नगर- अनिल वाजपेई

रोहताश नगर- जितेंद्र महाजन

सीलमपुर- कौशल मिश्रा

घोंडा- अजय महावर

बाबरपुर- नरेश गौड़

गोकुलपुर- रणजीत कश्यप

मुस्तफाबाद- जगदीश प्रधान

करावल नगर- मोहन सिंह बिष्ट




 



 



 आम आदमी पार्टी पहले ही 70 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। दिल्ली में 8 फरवरी को वोटिंग होगी और 11 को नतीजे आएंगे। राजधानी में आप, बीजेपी और कांग्रेस में त्रिकोणीय मुकाबला है। आम आदमी पार्टी तीसरी बार सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है तो बीजेपी और कांग्रेस भी पूरा जोर लगा रही है।

Tags:    

Similar News