Delhi-Kathmandu bus: दिल्ली से नेपाल के लिए हुई बस सेवा शुरू, सिर्फ 3 स्टॉपेज में पहुंचा देगी नेपाल, किराया भी महज इतने रुपये

Delhi-Kathmandu bus, when does Delhi-Kathmandu bus leave, where Delhi-Kathmandu bus stops, Delhi-Kathmandu bus starts, Delhi-Kathmandu bus timetable;

Update: 2022-08-15 06:36 GMT

Delhi-Kathmandu bus

अगर आप भारत की राजधानी दिल्ली से नेपाल की राजधानी काठमांडू जाने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की है. आपको यज जानकार खुशी होगी कि दिल्ली से काठमांडू के लिए सीधी बस सेवा फिर से शुरू कर दी गई है. इसे कोरोना काल में बंद कर दिया गया था लेकिन अब इसे दोबारा से शुरू कर दिया गया

है. पिछले साल मार्च महीने में सरकार द्वारा इस पर रोक लगा दी गयी थी. अब दिल्ली से कोई भी नागरिक इस बस में बैठकर सीधा नेपाल भी पहुंच सकता है. हम आपको बता रहे हैं कि इस बस सेवा की नई टाइमिंग क्या है और इसका किराया कितना है.

इतना लगेगा किराया 

बता दें कि दिल्ली-काठमांडू बस सेवा को दिल्ली परिवहन निगम या DTC द्वारा संचालित किया जाता है. दिल्ली में चलने वाली सरकारी बसों को भी इसी निगम द्वारा संचालित किया जाता है. बता दें कि डीटीसी और भी कई राज्यों में अपनी बसों को चलाती है. यात्रियों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से दिल्ली परिवहन निगम ने दिल्ली से काठमांडू बस सेवा के समय और मार्ग में डीटीसी ने कुछ परिवर्तन किए हैं. इसके पीछे प्रबंधन ने यह कहा है कि नए मार्ग से आवागमन में यात्रियों का कम से कम 6 से 7 घंटे का समय भी बचेगा. जानकारी है कि प्रति यात्री ₹2776 प्रति ट्रिप किराया होगा.

बस का टाइम टेबल 

बस की टाइमिंग की बात करें तो बस सुबह 5:00 बजे मजनू का टीला पहुंचेगी और वहां से 1 घंटे बाद सुबह 6:00 बजे वापस अंबेडकर टर्मिनल दिल्ली गेट के लिए रवाना होगी. वही समय के बदलाव के अनुसार मौजूदा समय 10:00 के स्थान पर दिल्ली गेट टर्मिनल से सुबह 7:00 बजे नेपाल के लिए बस प्रस्थान करेगी. दिल्ली से 1250 किमी की दूरी पर नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित है और ये बस 30 घंटे में ही यात्री को दिल्ली से काठमांडू पहुंचा देगी.

तीन होंगे ठहराव 

बता दें की दिल्ली-काठमांडू बस सेवा (Delhi-Kathmandu Bus Service) में यात्रा करने के लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह से टिकट कटवा सकते हैं. जानकारी है कि इस यात्रा के दौरान बस का ठहराव तीन जगह होगा. इस बस में 39 यात्रियों के लिए ही सीट उपलब्ध है और इसमें कोई कंडक्टर नहीं होता है.

Tags:    

Similar News