दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी की रिश्तेदार से लूट, पुलिस में मचा हड़कंप

Update: 2019-10-12 08:00 GMT
File Photo of PM Narendra Modi

राजधानी दिल्ली में चोर और झपटमारों का आतंक चरम पर है। अब बेखौफ बदमाश आम और खास किसी को भी अपना शिकार बनाने से नहीं डर रहे हैं। ऐसी घटनाएं अब आम बात हो गई हैं।

ताजा घटना सिविल लाइंस इलाके की है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार सुबह ऑटो से उतर रही युवती को अपना शिकार बनाया। पीड़ित युवती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार दमयंती बेन शनिवार सुबह अमृतसर से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। फिर वह ऑटो से सिविल लाइंस स्थित गुजराती समाज भवन पहुंचीं। ऑटो से उतरते समय बाइक सवार बदमाशों ने दमयंती बेन के हाथ से पर्स छीन कर मौके से फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस फिलहाल बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।

Tags:    

Similar News